नो प्लास्टिक प्लीज से हो रही उद्यानों में दिन की शुरूआत

रायपुर
नो प्लास्टिक अभियान के तहत 22 सितंबर को टाउन हॉल में प्रांजल स्कूल के बच्चों द्वारा नुक्कड़ नाटक एवं रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। 23 सितंबर को शासकीय नर्सिंग कॉलेज में कार्यशाला व नुक्कड़ नाटक कार्यक्रम का आयोजन होगा। इस कार्यक्रम में महाविद्यालयीन छात्र छात्राओं के साथ विभिन्न एनजीओ भी हिस्सा लेंगे। प्लास्टिक थैलों के उपयोग को रोकने कई वर्षों से अपनी सेवा दे रहे  सुरेंद्र बैरागी को नो प्लास्टिक अभियान का एंबेसडर बनाया गया है।  

नो प्लास्टिक अभियान के तहत आज रायपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड के साथ मिलकर अंतरराष्ट्रीय एनजीओ व्हाईजीपीटी व राग फाउंडेशन ने जवाहर उद्यान, तेलीबांधा व आनंद नगर सोसायटी में नुक्कड़ नाटक किया। प्लास्टिक के दुष्प्रभाव को बताते हुए नुक्कड़ की टीम ने प्लास्टिक का उपयोग न करने व अपने शहर को स्वच्छ रखने शपथ दिलाई। इसी तरह एनजीओ कुछ फर्ज हमारा भी ने 450 थैले तैयार कर इसे आम लोगों के बीच वितरित किया। इस अभियान से स्वयं को जोड़ते हुए ग्रीन आर्मी आफ रायपुर ने प्रत्येक माह के प्रथम बुधवार को 6 से 8 बजे तक जागरूकता कार्यक्रम के आयोजन का निर्णय लिया गया है। ग्रीन आर्मी शहर के 50 स्कूलों को नो प्लास्टिक कैंपेन से जोड़ेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *