नेहरू पर आपत्तिजनक बात, फंसीं पायल रोहतगी

जयपुर
पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू और उनके पिता मोतीलाल नेहरू पर टिप्पणी करने को लेकर ऐक्ट्रेस पायल रोहातगी के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। राजस्थान पुलिस ने आईटी ऐक्ट की धारा 66 और 67 के तहत पायल के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

बता दें कि पायल रोहातगी का विवादों से पुराना नाता रहा है। वह सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं और अपनी कट्टर 'हिंदूवादी' छवि को लेकर निशाने पर भी रहती हैं। शुक्रवार को यूथ कांग्रेस के नेता चरमेश शर्मा की शिकायत पर राजस्थान पुलिस ने पायल के खिलाफ केस दर्ज किया।

क्या कहा था पायल रोहातगी ने?
ऐक्ट्रेस पायल रोहातगी ने स्वतंत्रता सेनानी और देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू के पिता को लेकर बेहद आपत्तिजनक टिप्पणियां की थीं। पायल ने एक विडियो जारी कर दावा किया था, 'मुझे लगता है कि कांग्रेस परिवार ट्रिपल तलाक के खिलाफ इसलिए था क्योंकि मोतीलाल नेहरू की पांच पत्नियां थीं। साथ ही मोतीलाल नेहरू जवाहरलाल नेहरू के सौतेले पिता थे।' पायल ने अपने दावे के पीछे ऐलिना रामाकृष्णा द्वारा लिखी एक बयॉग्राफी का भी हवाला दिया।

पायल ने इस विडियो में आगे और भी बेहद आपत्तिजनक दावे किए। उनके इस विडियो पर काफी विवाद हुआ और कांग्रेस कार्यकर्ता पायल रोहातगी के खिलाफ केस दर्ज करने की मांग कर रहे थे। शुक्रवार को यूथ कांग्रेस नेता की शिकायत पर राजस्थान पुलिस ने आईटी ऐक्ट की धारा 66 और 67 के तहत केस दर्ज कर लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *