नेताओं के ‘पलायन’ से चिंतित है कांग्रेस, अब चुनाव से पहले चलेगी यह बड़ा दांव

 नई दिल्ली 
विधानसभा चुनाव से ठीक पहले पार्टी विधायकों और वरिष्ठ नेताओं के दूसरे दलों में शामिल होने की ‘होड़' से कांग्रेस चिंतित है। उसे आशंका है कि उम्मीदवारों के ऐलान के बाद कुछ और नेता कांग्रेस छोड़ सकते हैं। ऐसे में, पार्टी अपनों का ‘पलायन' रोकने को उन्हें इनाम दे सकती है। ये इनाम सभी विधायकों को चुनाव में उतारना हो सकता है।

कांग्रेस को सबसे बड़ा झटका महाराष्ट्र में लगा है। महाराष्ट्र विधानसभा में विपक्ष के नेता राधाकृष्णन विखे पाटिल सहित चार विधायक पार्टी छोड़ चुके हैं। कई पूर्व विधायक भी भाजपा में शामिल हो गए। कालिदास कोलंबकर सात बार विधायक रहे हैं। पार्टी के एक नेता ने कहा कि चुनाव से ठीक पहले इन नेताओं के पार्टी छोड़ने से मतदाताओं और कार्यकर्ताओं में गलत संदेश गया है। महाराष्ट्र कांग्रेस के एक वरिष्ठ नेता ने कहा कि हम चुनाव पूर्व ही धारणा की लड़ाई हार चुके हैं। 

लोग मानते हैं कि चुनाव में भाजपा-शिवसेना की स्थिति मजबूत है इसलिए, उसमें कांग्रेस-एनसीपी के नेता शामिल हो रहे हैं। हरियाणा में भी कई नेता कांग्रेस का हाथ छोड़कर भाजपा में शामिल हो चुके हैं। पार्टी के एक नेता ने कहा कि कुछ और नेता पार्टी छोड़ सकते हैं। ऐसे में पार्टी सभी विधायकों को वफादारी का इनाम दे सकती है।

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष रहे अजय कुमार ने थामा आप
दिल्ली विधानसभा चुनाव से ठीक पहले आम आदमी पार्टी ने कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष रहे अजय कुमार को अपनी पार्टी में शामिल कर लिया है। झारखंड कांग्रेस के लिए यह एक तरह से बड़ा झटका है, क्योंकि अजय कुमार झारखंड में कांग्रेस के न सिर्फ पूर्व प्रदेश अध्यक्ष थे पहले बल्कि कद्दावर नेता भी थे। माना जा रहा है कि दिल्ली विधानसभा चुनाव में इससे आम आदमी पार्टी को फायदा मिल सकता है।
 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *