निगम मुख्यालय पहुंचे 36 नवपदस्थ डिप्टी कलेक्टर

रायपुर। छत्तीसगढ शासन द्वारा नवपदस्थ 36 डिप्टी कलेक्टर्स आज नगर निगम मुख्यालय पहुंचे, उन्हें मुख्यालय के विभिन्न विभागों एवं उनके क्रिया कलापों, गतिविधियों सहित सभी 8 जोनो एवं उसके माध्यम से वार्डो में संचालित कार्यो एवं शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन, जनसमस्याओं को सुनकर उनके निदान की कार्यवाही से विस्तार के साथ अवगत कराया।
नवपदस्थ 36 प्रशिक्षु डिप्टी कलेक्टर्स को एमआईसी, सामान्य सभा की बैठक कार्यवाही सहित केन्द्र सरकार, राज्य शासन एवं नगर निगम की विकास व निर्माण योजनाओं उनके क्रियान्वयन एवं लोककल्याणकारी कार्यो की गतिविधियों, शहर की जनता के मध्य उन्हें जागरूक बनाने होने वाली गतिविधियों, नगरवासियों के लिये स्वच्छता की जनशिकायतों के त्वरित निदान हेतु प्रारंभ की गई महापौर स्वच्छता हेल्प लाईन 9301953294 के संबंध में जानकारी दी। उन्होने नगर निगम रायपुर के मुख्यालय के विभिन्न विभागों एवं उनके क्रिया कलापों व गतिविधियों सहित सभी 8 जोनो एवं उसके माध्यम से वार्डो में संचालित कार्यो एवं शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन, जनसमस्याओं को सुनकर उनके निदान की कार्यवाही से विस्तार के साथ अवगत कराया।
निगम अधिकारियों ने शासन के नवपदस्थ प्रशिक्षु डिप्टी कलेक्टर्स को अपने प्रशासनिक अनुभव के आधार पर प्रशासनिक कामकाज के गुर सिखलाये। उन्होने सुझाव दिया कि प्रशासनिक अमले में कार्य के दौरान ड्यूटी में अधिकारियों को सदैव अनुशासन, धैर्य, सहनशीलता एवं संवेदनशीलता के साथ शासन की लोककल्याणकारी मंशा के अनुरूप योजनाओं के त्वरित क्रियान्वयन एवं पात्रों तक वांछित लाभ सहजता से उपलब्ध करवाने, प्रशासनिक कार्य दायित्वों का गंभीरता व ईमानदारी से निर्वहन करने का कार्य करना चाहिए।
अपर आयुक्त पुलक भट्टाचार्य ने कहा कि यह आवश्यक नहीं होता कि हर बार आए हुए व्यक्ति का कार्य हो जाये। किंतु संबंधित व्यक्ति को यह विश्वास होना चाहिए कि उसका कार्य शीघ्र ही प्रक्रिया के तहत होगा। जो भी व्यक्ति नगर निगम या शासन के कार्यालय में पहुंचे। वापस जाते समय उसके चेहरे पर मुस्कान दिखे। इस अवसर पर निगम कार्यपालन अभियंता श्री राजेश शर्मा, सहायक अभियंता श्री निशीकांत वर्मा, उपअभियंता श्री विकास साहू उपस्थिति उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *