निगम कमिश्नर सहित 7 डिप्टी कलेक्टरों का हुआ ट्रांसफर

रायपुर
छत्तीसगढ़ में आज राज्य सरकार ने निगम कमिश्नर सहित 7 डिप्टी कलेक्टरों के ट्रांसफर आर्डर जारी किए है। इस ट्रांसफर लिस्ट में बिलासपुर निगम कमिश्नर सौमिल चौबे को रायपुर के राज्य शहरी विकास अभिकरण का एडिशनल सीईओ बनाया गया है। वही सौमिल चौबे की जगह प्रभाकर पांडेय बिलासपुर के नए निगम आयुक्त होंगे। प्रभाकर पांडेय सरगुजा में डिप्टी कलेक्टर के पद पर पदस्थ है।

इनके नाम भी है शामिल
बिलासपुर निगम कमिश्नर सौमिल चौबे और सरगुजा डिप्टी कलक्टर प्रभाकर पांडेय के अलावा इन 5 अधिकारियों के भी प्रभार बदले गए है। जिनमें
– ओंकार सिंह को सचिव राज्य सूचना आयोग से संयुक्त संचालक प्रशासन अकादमी निमोरा बनाया गया।
– संजय कन्नौजे को डिप्टी सेक्रेटरी समान्य प्रशासन विभाग से अपर कलेक्टर रायगढ़ का प्रभार दिया गया।
– संजय कुमार दीवार को अपर कलेक्टर रायगढ़ से सचिव राज्य सूचना आयोग में पदस्थ किया गया।
– श्रीमति सूर्यकिरण तिवारी को सामान्य प्रशासन विभाग से डिप्टी कलेक्टर बिलासपुर बनाया गया।
– दिलेराम डाहरे डिप्टी कलेक्टर बिलासपुर से डिप्टी कलेक्टर कोरिया बनाये गये है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *