नागरिकता बिल का देशभर में विरोध कर रही कांग्रेस

भोपाल. नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ कांग्रेस प्रदर्शन कर रही है। भोपाल में मुख्यमंत्री कमलनाथ के नेतृत्व में कांग्रेस ने नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ संविधान बचाओ शांति मार्च निकाला। इस मार्च कमलनाथ सरकार के सभी मंत्री शामिल हुए। लेकिन पहली बार कांग्रेस ने नागरिकता संसोधन कानून का विरोध करने की वजह खुलकर बताई है।

कमलनाथ ने बताई विरोध की वजह
नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ लोगों को संबोधित करते हुए सीएम कमल नाथ ने कहा- आज सवाल यह नहीं है कि प्रधानमंत्री और गृह मंत्री क्या कह रहे हैं। वे अलग-अलग बातें कह रहे हैं। सवाल यह नहीं है कि कानून में क्या शामिल है, सवाल उस पर है जो इसमें शामिल नहीं है। सवाल इसके उपयोग का नहीं बल्कि इसके दुरुपयोग के बारे में है। सरल शब्दों में कहा जाए तो कमलनाथ ने यह बताया है कि कांग्रेस CAA का विरोध इसलिए कर रही है कि इस कानून में एक समुदाय को शामिल नहीं किया गया है।

मध्यप्रदेश में नहीं होगा लागू
नागरिता संशोधन कानून और एनआरसी के खिलाफ कांग्रेस ने दिल्ली में सत्याग्रह किया था। सीएम कमलनाथ ने यहां कहा था- नागरिकता संशोधन कानून और राष्ट्रीय नागरिकता पंजी मध्यप्रदेश में लागू नहीं होगा। उन्होंने कहा कि हमारा प्रदेश नागरिकता संशोधन कानून (CAA) को ठुकरता है। NRC भी लागू नहीं होगा। यह संविधान के मौलिक सिंद्धात के खिलाफ है। हमारी पहचान हमारे संविधान से है। देश की संस्कृति जोड़ने और रिश्ते बनाने की है। यही कांग्रेस की भी संस्कृति है।

देशभर में प्रदर्शन
बता दें कि नागरिकता संशोधन कानून को लेकर देश के कई राज्यों में हिंसक प्रदर्शन हुए हैं। कांग्रेस भी लगातार इस कानून का विरोध कर रही है। कांग्रेस अभी तक यह कह रही थी कि ये बिल भारत के संविधान के खिलाफ है लेकिन पहली बार मध्यप्रदेश के सीएम कमलनाथ ने विरोध करने की असली वजह बताई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *