नगर निगम में बजट सत्र शुरू होते ही हंगामा, धरने पर बैठे पार्षद  

 लखनऊ
 
राजधानी लखनऊ के नगर निगम सदन में साल 2018-19 के लिए रविवार को बुलाया गया बजट सत्र विवादों से शुरू हुआ। मेयर संयुक्ता भाटिया की मौजूदगी में सदन के अंदर हंगामा होने लगा। पार्षद सदन से बाहर निकल आए और धरने पर बैठ गए। 

 नगर निगम में रविवार दोपहर बजट पेश होना था। सदन हंगामे के साथ शुरू हुआ। बजट की वैधता पर सवाल उठाए गए। विपक्ष ने तीन माह छह दिन बाद सदन में बजट प्रस्तुत करने को अवैध बताया। सत्ता पक्ष ने भी समर्थन किया। शंकरपुरवा द्वितीय वार्ड से सपा पार्षद सुनीता पाल के भाजपा में शामिल होने के बाद सदस्यता पर सवाल उठाए। विपक्ष ने सदन में मौजूदगी की वैधता पहले तय करने पर अड़ा गया। हालांकि सत्ता पक्ष कहना था कि सदस्य की वैधता चुनाव आयोग तय करेगा। करीब घंटे भर हंगामे के बाद भी कार्यवाही शुरू नहीं हो सकी। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *