नगरीय प्रशासन मंत्री ने लगभग 18 करोड़ के गौरवपथ का किया भूमिपूजन

रायपुर
नगरीय प्रशासन और श्रम मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया ने आरंग नगर में आयोजित भूमिपूजन कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने इस मौके पर लगभग 18 करोड़ रूपए के विकास कार्यो का भूमिपूजन किया। इनमें बैहार चौक से खल्लारी माता चौक तक गौरव पथ निर्माण के लिए 17 करोड़ 59 लाख रूपए और शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में प्रयोगशाला भवन निर्माण के लिए 15 लाख रूपए शामिल है।

डॉ. डहरिया ने भूमिपूजन समारोह को सम्बोधित करते हुए कहा कि राज्य सरकार सामाजिक नवा छत्तीसगढ़ गढ?े समरसता के साथ प्रदेश के विकास में निरंतर काम कर रही है। मुख्यमंत्री के नेतृत्व में सभी समाज और वर्गों की भावनाओं को ध्यान में रखते हुए हरेली, तीजा और माता कर्मा जयंती के दिन अवकाश घोषित किया है। इससे प्रदेश के लोगों में प्रसन्नता है। लोगों की भावनाओं के अनुरूप ही छत्तीसगढ़ की संस्कृति और परम्परा को सहेजने का प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि स्वयं, परिवार, गांव, समाज, प्रदेश और देश की विकास के लिए आगे बढ़कर सहभागी बनने की जरूरत है। इसके लिए श्री भूपेश बघेल की सरकार ने अपने दूर दृष्टि सोच का परिचायक देते हुए किसान समृद्ध होगा तो गांव और प्रदेश समृद्ध होगा। इसलिए उन्होंने सरकार बनते ही सर्वप्रथम किसानों का कर्जा माफ किया। उनके उत्पाद धान का 2500 रूपए समर्थन मूल्य देने की घोषणा की। इसका परिणाम यह हुआ कि वर्तमान में देश में मंदी की स्थिति होने के बावजूद छत्तीसगढ़ में इसका कोई प्रभाव नहीं है। कार्यक्रम में नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष श्रीमती करूणा तिवारी, पार्षदगण सहित सर्वश्री मंगलमूर्ति अग्रवाल, देवनाथ साहू, रेखराज पात्रे, चंद्रशेखर साहू, मनीष चंद्राकर, भरत लोधी, गणेश बांधे, अब्दूल गौरी, गौरव चंद्राकर, अनिल गुप्ता सहित बड़ी संख्या में नगरवासी उपस्थित थे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *