धान खरीदी की तैयारियों के लिए 1000 करोड़ से ज्यादा का कर्ज लेगी छत्तीसगढ़ सरकार

रायपुर
 छत्तीसगढ़ सरकार एक बार फिर लोन लेने की तैयारी कर रही है। सरकार यह लोन मार्कफेड के लिए लेगी। बता दें कि प्रदेश में आगामी 15 नवंबर से धान खरीदी शुरू हो रही है। इससे पहले की प्रदेश सरकार की तैयारियां शुरु हो गई है। सरकार के अंतर्गत मार्कफेड बहुत जल्द धान खरीदी से संबंधित तैयारियों के लिए एक हजार करोड़ रुपए से ज्यादा का लोन लेने जा रही है।

कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे ने बताया कि धान खरीदी से पहले मार्कफेड को बारदाना, धान खरीदी उपकेन्द्र जैसे अन्य कार्यों की तैयारी के लिए लोन लेना होता है। इसलिए इस साल भी लोन लिया जा रहा है। उन्होंने बताया कि कांग्रेस सरकार किसानों के धान का मूल्य प्रति क्विंटल 25 सौ रुपए देने को लेकर दृढ़ संकल्पित है। इसके लिए सरकार को जितनी राशि की जरूरत होगी हम लोन के रूप में लेंगे। उन्होंने कहा कि मार्कफेड के लोन के लिए सरकार गारंटी ली है।

मिली जानकारी के अनुसार छत्तीसगढ़ सरकार 2014-15 से जनवरी 2018 तक आरबीआई से लगभग 18350 करोड़ का कर्ज ले चुकी है। वहीं, दिसबर-18 से मार्च-19 तक दोनों ही बीजेपी और कांग्रेस, दोनों ही सरकारों ने कुल 11 हजार करोड़ का कर्ज लिया। इसके बाद सरकार ने जुलाई में 4400 करोड़ का अनुपूरक बजट पास किया था। इसके बाद सरकार पर अब 1 लाख 241 करोड़ का कर्ज हो गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *