धन और सुख को घर में करें Invite

कुछ पारंपरिक उपाय हमें बड़ी से बड़ी मुसीबत से छुटकारा दिला देते हैं। कई बार मन धन संबंधी परेशानियों को लेकर चिंतित रहता है तो इसका कारण आपके घर में मौजूद वास्तुदोष भी हो सकता है। वास्तुशास्त्र में कई ऐसी विधियां बताई गई हैं जिनसे धन एवं सुख में बाधक तत्वों का प्रभाव दूर हो जाता है और देवी लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है।

देवी लक्ष्मी की तस्वीर या मूर्ति के साथ घर में कुबेर की मूर्ति या तस्वीर जरूर होनी चाहिए। आय कुबेर महाराज प्रदान करते हैं इसलिए दोनों एक-दूसरे के पूरक माने जाते हैं। कुबेर महाराज उत्तर दिशा के स्वामी हैं इसलिए इन्हें हमेशा उत्तर दिशा में ही रखें।

बांसुरी को वास्तुदोष दूर करने में बहुत ही कारगर माना गया है। आर्थिक समस्याओं से मुक्ति के लिए चांदी की बांसुरी घर में रखनी चाहिए। वास्तुशास्त्र में कहा गया है कि बांसुरी घर में रखने से घर में लक्ष्मी का वास बना रहता है। इससे भी वास्तुदोष दूर होता है और धन आगमन के स्रोत बनने लगते हैं। शिक्षा, व्यवसाय या नौकरी में बाधा आने पर शयन कक्ष के दरवाजे पर दो बांसुरियों को लगाना शुभ फलदायी होता है। 

धन का नुकसान हो रहा है तो घर की छत पर उत्तर-पूर्व दिशा में कम से कम 5 तुलसी के पौधे लगाएं या काली मटकी लगाएं।
 
सप्ताह में एक बार घर में फर्श पर पोंछा लगाते समय थोड़ा-सा समुद्री नमक मिलाकर पोंछा लगाएं। ऐसा करने से घर में झगड़े कम होते हैं। पोंछा करते समय पानी में नमक मिलाने से सारी नकारात्मक ऊर्जा समाप्त हो जाती है और आपकी सभी चीजें अच्छी होने लगती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *