धन और सुख की कमी को दूर करना है तो भूलकर भी घर के आगे न रखें ये 10 चीजें

वास्तु विज्ञान के अनुसार सिर्फ घर के अंदर मौजूद चीजें ही नहीं बल्कि घर के आस-पास मौजूद चीजें भी वास्तु दोष उत्पन्न करके घर में रहने वालों को शारीरिक परेशानी, आर्थिक परेशानी, पारिवारिक जीवन में मनमुटाव और मानसिक परेशानी बढ़ाने का काम करती हैं। वास्तु विज्ञान में ऐसी 10 चीजों का जिक्र किया गया है। देखिए आपके आस-पास तो नहीं हैं ऐसी 10 चीजें।

घर के आगे गंदे पानी का जमाव वास्तु दोष उत्पन्न करता है। अगर यह जमाव पश्चिम की ओर हो तब धन का नुकसान तो होता ही है बदनामी भी होती है।

कांटेदार पौधे घर के आगे होने का मतलब आपके विरोधियों की संख्या बढ़ रही है। यह पारिवारिक जीवन में मतभेद बढ़ाने का काम करता है साथ ही स्वास्थ्य का नुकसान करता है।

घर के आगे पत्थरों का जमा होना भी वास्तु विज्ञान के अनुसार अनुकूल नहीं होता है इससे जीवन में तरक्की की रफ्तार कम हो जाती है। व्यक्ति को जीवन के हर क्षेत्र में बाधाओं का सामना करना पड़ता है।

घर के आगे कूड़ेदान का होना वास्तु विज्ञान के अनुसार कष्टकारी होता है। बिजली का खंभा मुख्य द्वार के सामने उन्नति में बाधक माना जाता है। यह आपकी तरक्की को रोक सकता है।

घर के आगे घने वृक्ष का होना वास्तु दोष उत्पन्न करता है। घर के आगे से बेल का ऊपर चढ़ना शुभ नहीं माना जाता है। वास्तु विज्ञान के अनुसार इससे विरोधियों और शत्रुओं की संख्या बढ़ती है जिससे उन्नति में बाधा आती है।

वास्तु विज्ञान के अनुसार घर की दहलीज यानी मुख्य द्वार से ऊंची सड़क का होना कष्टकारी होता है। इससे घर में रहने वालों की सेहत में उतार-चढ़ाव बना रहता है। घर की महिलाओं को कई तरह की परेशानियों का सामना करना होता है और रिश्तों में तालमेल की कमी होती है।

वास्तु विज्ञान के अनुसार घर के आगे दूध निकलने वाले पौधे का होना भी कष्टकारी होता है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *