दो महीने में लॉकडाउन के रिकॉर्ड राशन बांटकर उत्तर प्रदेश ने देश में बनाया कीर्तिमान

 लखनऊ 
कोरोना संकट के दौरान उत्तर प्रदेश सरकार ने लॉकडाउन के दो महीने में 29.66 लाख मीट्रिक टन से ज्यादा राशन का वितरण कर पूरे देश में एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है। लॉकडाउन में जिस वक्त गरीब तबका इस बात को लेकर चितिंत था कि उसके भोजन की व्यवस्था कैसे होगी, उस वक्त मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सरकारी गोदामों को जनता के लिए खोल दिया।

पिछले दो महीने से 3.55 करोड़ लोगों को हर महीने दो बार राशन मुहैया कराया गया। इस लिहाज से अगर देखा जाए तो अब तक पांच चरणों में 17.77 करोड़ लोगों को चावल, चना और गेहूं वितरित किया गया है। पांचवें चरण के खाद्यान्न वितरण कार्यक्रम के पहले दिन 31,12,258 राशन कार्ड पर 81,438.163 मीट्रिक टन खाद्यान्न वितरित किया गया। जिसमें 78325.905 मीट्रिक टन चावल और 3112.258 मीट्रिक टन चना था। 

11 लाख से ज्यादा लोगों को दिया नि:शुल्क खाद्यान्न
प्रदेश में 11,34,942 राशन कार्डों पर 35,493.292 मीट्रिक टन नि:शुल्क खाद्यान्न वितरित किया गया। वहीं अन्य राज्यों से वापस आए प्रवासी श्रमिकों में 1212 श्रमिकों को 16.696 मीट्रिक टन खाद्यान्न दिया गया। जिसमें 440 शहरी श्रमिकों 6.409 मीट्रिक टन व ग्रामीण क्षेत्र के 772 श्रमिकों को 10.287 मीट्रिक टन खाद्यान्न वितरित किया गया है। इन श्रमिकों को चावल, चना के साथ गेहूं भी दिया गया है।

लॉकडाउन के दौरान प्रदेश सरकार अब तक चार चरणों में मानक के अनुसार खाद्यान्न वितरित कर चुकी है। अप्रैल में शुरू हुए प्रथम चरण के दौरान कुल 3,53,63,963 लोगों को 747,324.650 मीट्रिक टन खाद्यान्न बांटा गया। जिसमें 96 लाख 22 हजार 404 लोगों को 265,360.285 मीट्रिक टन खाद्यान्न नि:शुल्क वितरित किया गया था। दूसरे चरण में प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के तहत 3,57,39,226 लोगों को 686,145.660 मीट्रिक टन चावल का वितरण किया गया। जिसमें 3,32,43,846 लोगों को 686,145.660 मीट्रिक टन नि:शुल्क चावल बांटा गया है।

मई महीने में 3,53,19,530 लोगों को 756,626.490 मीट्रिक टन खाद्यान्न वितरित किया गया। 95,17,698 लोगों को 264,372.405 मीट्रिक टन नि:शुल्क खाद्न्न वितरित किया गया। इसी महीने चौथे चरण में प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के तहत 3,55,43,683 लोगों को 694,468.060 मीट्रिक टन खाद्यान्न वितरित किया गया। जिसमें 3,04,85,084 लोगों को 694,468.060 मीट्रिक टन नि:शुल्क खाद्यान्न वितरित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *