दो पक्षों के विवाद में चली गोलियां, 2 की मौत आधा दर्जन घायल

भिंड
मध्य प्रदेश के भिंड जिले में दो पक्षों में विवाद हो गया, इस विवाद में जमकर लाठी और गोलियां चली, जिसमे दोनों लोगों की मौत हो गई| साथ ही आधा दर्जन से अधिक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल ले जाया गया है, जहां उनका उपचार जारी है। इस हादसे के बाद से गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है। बताया जा रहा है कि अस्पताल में भी दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई है| 

जानकारी के मुताबिक अटेर थाना क्षेत्र के खड़ेरीपुरा में दो पक्षों में मामूली विवाद को लेकर गोलियां चली, दोनों पक्ष के एक – एक व्यक्ति की मौत, करीब आधा दर्जन दोनों पक्षों के लोग घायल हुए हैं|  घायल जिला चिकित्सालय पहुंचे, जिला चिकित्सालय में भी दोनों पक्षों के बीच मारपीट हुई है|  पुलिस पड़ताल में जुटी है|  खडेरी गांव में रहने वाले सोनू भदौरिया और धीरेंद्र भदौरिया के बीच नाली को लेकर कई दिनों से विवाद चला आ रहा था। आज रविवार शाम दोनों के बीच फिर विवाद हुआ। 

देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ा कि दोनो के बीच जमकर लाठियां चली, फिर दोनों ने बंदूक निकाल ली और गोलीबारी होने लगी। इस गोलीबारी में सोनू भदौरिया और धीरेंद्र भदौरिया की घटना स्थल पर मौत हो गई। जबकि महिला और बच्ची सहित आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के बरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे| 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *