दोपहर तक टकराएगा, मुंबई के धीरे-धीरे करीब आ रहा चक्रवात निसर्ग

 मुंबई

आज दोपहर चक्रवात निसर्ग (Cyclone Nisarga) मुंबई के तट से टकराएगा। मुंबई और गुजरात के कुछ राज्यों में रेड अलर्ट जारी कर दिया गया है। महाराष्ट्र में एनडीआरएफ (NDRF) की 20 टीमें तैनात की गई हैं। लोगों को तटीय इलाकों में जाने से रोका गया है। चक्रवात के आने से पहले ही मुंबई में मंगलवार से ही बारिश के साथ तेज हवाएं शुरू हो गई। मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने चक्रवात निसर्ग को लेकर राज्य के लोगों से दो दिन तक घरों के अंदर रहने की अपील की है। तूफान के चलते महाराष्ट्र में दो दिन तक सब कुछ पूरी तरह से बंद रहेगा। मुंबई एयरपोर्ट पर फ्लाइट का संचालन भी सीमित कर दिया गया है।

ट्रेनों को री-शेड्यूल किया गया
मुंबई टर्मिनल से जाने वाली 5 ट्रेनों को री-शेड्यूल किया गया है जबकि मुंबई टर्मिनल पर आने वाली 2 ट्रेनों को उपयुक्त रूप से रेग्युलेट किया जाएगा। एक ट्रेन का रूट डायवर्ट किया जाएगा।

एनडीआरएफ की 20 टीमें तैनात
महाराष्ट्र में एनडीआरएफ की 20 टीमें तैनात हैं। इनमें से 8 मुंबई में, 5 रायगढ़, 2 टीमें पालघर में, 2 टीमें ठाणे में, 2 टीमें रत्नागिरि और 1 सिंधुदुर्ग में तैनात हैं। अलीबाग और महाराष्ट्र के दूसरे तटीय इलाकों से एनडीआरएफ की टीम लोगों को निकालकर सुरक्षित जगहों में पहुंचा रही है।

अलीबाग से 165 किमी दूर है चक्रवात
केंद्रीय मंत्री हर्षवर्धन के अनुसार, चक्रवात निसर्ग गंभीर तूफान में तब्दील हो गया है और पूर्व मध्य अरब सागर के ऊपर केंद्रित है। यह अभी अलीबाग से 165 किमी दक्षिण पश्चिम की ओर और मुंबई से 215 किमी दूर दक्षिण की ओर स्थित है। कर्नाटक, गोवा, महाराष्ट्र, गुजरात के तटीय इलाकों में अगले कुछ घंटों में भारी बारिश की आशंका है।

डॉ. हर्षवर्धन ने कहा, 'लोगों को घर में ही रहने और निचले स्तर के इलाकों से निकलकर सुरक्षित स्थानों में जाने की सलाह देता हूं। मछुआरों से विनती है कि पूर्वी मध्य, उत्तर पूर्व अरब सागर की ओर न जाएं। इसी के साथ कर्नाटक, गोवा, महाराष्ट्र, दक्षिण गुजरात के तटीय इलाकों से भी दूरी बनाएं रखें।' निसर्ग तूफान एक गंभीर चक्रवात में तब्दील हो गया है। सुबह 5:30 बजे यह अलीबाग से 165 और मुंबई से 215 किलोमीटर दूर है। मंत्री ने लोगों से घरों में ही रहने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि मछुआरे समुद्र की ओर न जाएं। वहीं, अगले कुछ घंटों में कर्नाटक, गोवा, महाराष्ट्र और गुजरात के तटीय इलाकों में भारी बारिश की आशंका है।

 तबाही के मद्देनजर मुंबई और गुजरात में रेड अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने बताया कियह गंभीर रूप धारण कर सकता है। इस बीच, देर शाम से महाराष्ट्र में भारी बारिश भी शुरू हो गई। इस तूफान से पालघर और रायगढ़ स्थित केमिकल और परमाणु संयत्र पर भी खतरा उत्पन्न हो गया है। इनकी सुरक्षा के लिए सावधानियां बरती जा रही हैं। पालघर में देश का सबसे पुराना तारापुर एटॉमिक पॉवर प्लांट है। वहीं, गुजरात और महाराष्ट्र के तटीय क्षेत्रों से 40 हजार लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया। महाराष्ट्र में लोगों को तटीय इलाकों में जाने से रोका गया है।
 
 निसर्ग तूफान एक गंभीर चक्रवात में तब्दील हो गया है। सुबह 5:30 बजे यह अलीबाग से 165 और मुंबई से 215 किलोमीटर दूर है। मंत्री ने लोगों से घरों में ही रहने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि मछुआरे समुद्र की ओर न जाएं। वहीं, अगले कुछ घंटों में कर्नाटक, गोवा, महाराष्ट्र और गुजरात के तटीय इलाकों में भारी बारिश की आशंका है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *