देश का भविष्य तय करेगा आने वाला लोकसभा चुनाव: राकेश सिंह

भोपाल
भारतीय जनता पार्टी के मध्यप्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह ने आज कहा कि आने वाला लोकसभा चुनाव दो दलों और गठबंधनों के बीच का नहीं, अपितु दो विचारधाराओं के बीच का चुनाव है। आज यहां पार्टी के पिछड़ा वर्ग मोर्चा की बैठक को संबोधित करते हुए सिंह ने कहा कि यह लोकसभा चुनाव देश का भविष्य तय करेगा। बैठक में मोर्चा के प्रदेश पदाधिकारी, कार्यसमिति सदस्य, जिला अध्यक्ष एवं महामंत्री शामिल हुए। बैठक को लोकसभा चुनाव के प्रदेश प्रभारी एवं उत्तरप्रदेश सरकार के मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह, प्रदेश संगठन महामंत्री सुहास भगत समेत अन्य लोगों ने संबोधित किया। बैठक में मोर्चा के आगामी कार्यक्रमों की विस्तार से जानकारी दी गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *