दूसरा चरण जल्द शुरू, 12 लाख किसानों का कर्ज माफ़ करेगी सरकार

भोपाल
  प्रदेश की कमलनाथ सरकार किसान क़र्ज़ माफी का दूसरा चरण जल्द शुरू करने जा रही है, जिसमे 12 लाख किसानों का कर्जा माफ़ किया जाएगा| कृषि मंत्री सचिन यादव ने प्रेस वार्ता में यह जानकारी दी| सरकार के एक साल पूरे होने पर सभी मंत्री अपने विभाग के कामकाज का रिपोर्ट कार्ड जनता के सामने रख रहे हैं| मंत्री सचिन यादव ने शुक्रवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर अपने विभाग के कामकाज गिनाये|

मंत्री सचिन यादव ने बताया कि 10 महीनों हमे काम करने को मिला| सरकार में आने के बाद जिस हाल में प्रदेश हमे मिला हर क्षेत्र में पिछड़ा था| पूर्व की सरकार की किसान विरोधी नीति थी| प्रदेश किसानों के आत्महत्या के मामले में देश मे एक नंबर पर पहुंच गया था| उन्होंने बताया सरकार का सबसे महत्वपूर्ण निर्णय था कि किस प्रकार से किसानों को कर्ज से मुक्त किया जाए| देश मे हमेशा किसानों का कर्ज कांग्रेस ने ही माफ़ किया | पहले मनमोहन सरकार व प्रदेश की कमलनाथ सरकार ने किसानों का कर्ज माफ़ किया|

कर्जमाफी को लेकर मंत्री ने बताया कर्जमाफी का स्वरूप बहुत बड़ा है इसको चरणबध्द तरीके से किया जा रहा है| अभी तक 20 लाख किसानों का कर्ज माफ किया गया है| अभी भी सरकार द्वतीय चरण में 12 लाख किसानों का कर्ज माफी करने जा रही है| 10 लाख से अधिक ऐसे किसान थे जिनके लिए बैंक के दरबाजे बंद थे, उनका कर्ज माफ किया गया| बिजली का बिल भी आधा माफ किया गया| जय किसान योजना में गेंहू के किसानों को बोनस दिया जाएगा| उन्होंने बताया कि प्रदेश के गोवंसो के लिए 1000 गोशाला बनाई जाएगी, मंडियों में किसानों को सर्वसुविधायुक्त मिल सके उसके लिए भी सरकार काम कर रही है, अब किसानों को अलग अलग प्रक्रिया से नही गुजरना होगा|

कृषि मंत्री सचिन यादव ने बताया कि अतिवर्षा के कारण 55 लाख किसान प्रभावित हुए है| सीएम ने प्रदेश के हक की राशि के लिए केंद्र से मांग की है जो अभी तक नही मिली है| 6 हजार 6 सो करोड़ लेना है, भावन्तर योजना का 1 हजार करोड रुपये भी अभी तक केंद्र से नही मिला है|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *