दुल्हन ने शादी करने से किया मना, बारात लौटी वापस

राजिम। सुरसाबांधा गांव में दुल्हा बिना दुल्हान को लिए वापस लौट गया, कारण यह था बारातियों ने शराब के नशे में लड़की के घरवालों से विवाद कर बैठे और उनकी जमकर पिटाई भी कर दी। दुल्हान को जैसे ही मिली उसने शादी से इंकार करते हुए दुल्हा सहित बारातियों के खिलाफ राजिम थाने में शिकायत कर दी। पुलिस ने बारातियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
राजिम के सुरसाबांधा गांव में जैसे ही बारात पहुंची लड़की वालों ने उनका स्वागत-सत्कार किया इसके लिए बाद दुल्हा-दुल्हान मंडप पर बैठ गए। इस बीच कुछ बाराती शराब के नशे में किसी बात को लेकर घर वालों के साथ बहस करने लग गए, उन्हें मंडप से दूर ले जाकर समझाने की कोशिश कर रहे थे कि कुछ अन्य शराबी बाराती भी वहां पहुंच गए उनकी जमकर पिटाई कर दी और मंडप पर पहुंचकर तोडफोड़ करने लगे। इस घटना से आहत होकर दुल्हान ने शादी से इंकार करते हुए राजिम थाने को इसकी सूचना दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जैसे-तैसे मामले को शांत कराया और बारातियों के खिलाफ मामला दर्ज जांच शुरू कर दी है। दुल्हा बिना दुल्हान बिल शराबी बारातियों के साथ वापस लौट गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *