दुनिया का सबसे बड़े सिक्के को लेकर बना रहस्य, वजन जानकर हो जाएंगे हैरान

साल 2017 में दुनिया के सबसे बड़ा ‘द बिग मैपल लीफ’ नाम के सोने का सिक्का चोरी हो गया था। इस सिक्के का वजन करीब 100 किलो था। इस सिक्के को लेकर सबसे दिलचस्प बात ये है कि यह पूरी तरह से गोल्ड है। पिछले साल इसे चार लोगों ने बोड म्यूजियम से चुरा लिया था। 

बीते दिनों इस मामले पर सुनवाई हुई। इस सिक्के का इतिहास भी बड़ा रोचक है। आज हम इसके बारे में बताने जा रहे है। 

दरअसल, ‘द बिग मैपल लीफ’ सिक्के की कहानी 2007 में शुरु हुई थी। यह उन 5 सिक्कों में से एक है, जिन्हें रॉयल कनेडीअन मिंट (सिक्के बनाने वाला कारखाना) ने बनाया था।

इस कंपनी ने एक ऐसी तकनीक बनाई थी, जिसके जरिए वह 99.99 फीसदी शुद्ध सिक्के बनाता था। 1982 में इसने 99.99 फीसदी शुद्ध सोने का सिक्का बनाया था। आपको जानकर हैरानी होगी कि इस सिक्के का वजन करीब 100 किलो है और इस दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा सिक्का माना जाता है। 

कीमत की बात करें तो इसकी कीमत 30 करोड़ 38 लाख रुपए से भी ज्यादा है। इस सिक्के पर क्वीन एलिजाबेथ दूसरी की फोटो बनी है। इस सिक्के को एक अज्ञात कलेक्टर से लोन पर लेकर बोड म्यूजियम में रखा गया था।

2007 में द बिग मैपल लीफ नाम के इस गोल्ड के सिक्के को गिनिस बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दुनिया के सबसे बड़े सिक्के के तौर पर दर्ज किया गया। बता दें, 27 मार्च 2017 को इस सिक्के को जर्मनी स्थित बोड म्यूजियम से चुरा लिया गया। 

सिक्का काफी भारी था इसलिए इसे चुराने के लिए सीढ़ी, एक ठेला और रस्सी का इस्तेमाल किया। इस मामले में जांच के दौरान पुलिस ने चारों अभियुक्कों को तो गिरफ्तार कर लिया, लेकिन सिक्के का कहीं पता नहीं चला।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *