दीवारों पर चिपके डॉलर निकाल स्टाफ को दिया वेतन, दीवार और छत पर लगे डॉलर को निकालने में तीन दिन लगे

 जॉर्जिया 
कोरोनावायरस महामारी ने दुनिया में लगभग सभी लोगों को अपने घरों में रहने के लिए मजबूर कर दिया है। इससे ज्यादातर लोगों को गुजर बसर करने में मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। इसी के चलते एक रेस्तरां मालकिन दीवार और छत पर संजो कर रखे गए 3,714 डॉलर को निकालने पर मजबूर हो गई, जिसके बाद उसने अपने कर्मचारियों को वेतन दिया।

15 वर्ष से दीवार पर संजो रही थी डॉलर
बीते 15 वर्षों से संरक्षक डॉलर को नत्थी कर रेस्तरां की छत और दीवारों पर लगा रहे थे। नॉक्स जिन्होंने सात साल बार में बारटेंडर के रूप में काम किया, अब वह अपनी मां पाम हेस्लर के साथ मिलकर यह बार चलाती हैं। नॉक्स ने अपने कर्मचारियों की आर्थिक मदद करने के लिए डॉलर को निकालने का फैसला करते हुए कहा कि मैं ऐसे बैठी रह कर कुछ नहीं कर सकती। मैं वहीं करूंगी जो में अपने लोगों के लिए कर सकती हूं।

छुट्टियां मनाने के लिए प्रसिद्ध है यह द्वीप जॉर्जिया के सबसे लोकप्रिय छुट्टी मनाने वाली जगहों में से एक ताएबी द्वीप, शहर की अर्थव्यवस्था को जीवित रखने के लिए समुद्र तट पर निर्भर करता है। यहां की आबादी लगभग 3000 लोगों के आसपास है।

दीवार और छत पर लगे डॉलर को निकालने में तीन दिन लगे, अगले तीन दिनों में नॉक्स ने पांच स्वयंसेवकों के साथ मिलकर धीरे-धीरे दीवारों और छत पर मौजूद डॉलर को निकालने का काम किया। नॉक्स के अनुसार कुल डॉलर में दर्जनों स्टेपलर पिन लगी हुई थी। इसमें से कई बिलों में दुनियाभर की विभिन्न मुद्राएं शामिल थी। नीचे उतारने के बाद उन्हें डॉलरों से अलग करने में लगभग 10 से 11 दिनों का समय लगा। कुल ढेर से उन्होंने 3,714 डॉलर जुटाए। इस बात का पता चलते ही नॉक्स के ग्राहकों ने दान देना शुरू कर दिया। जिसके कारण वह अपने कर्मचारियों में 4,104 डॉलर वितरित करने में सक्षम हुए। दान करने की भावना के कारण बारटेंडरों में से एक ने अपने हिस्से को ताएबी द्वीप के अन्य बारटेंडर को दान देने का फैसला किया है। नॉक्स छोटे द्वीप के कर्मचारियों को दान देना जारी रखना चाहते हैं। इसके लिए वह चंदा एकत्र करने में लगे हुए हैं।

अधिकारियों ने घरों में रहने के आदेश दिए कई अन्य रेस्तरां के जैसे द सैंड बार को भी अपने दरवाजों को बंद करना पड़ा, क्योंकि अधिकारियों ने लोगों को घरों में रहने के आदेश दिए थे। वहीं, रेस्तरां को टेकआउट और डिलिवरी करने के लिए कहा गया है। कोरोनावायरस प्रसार को रोकने के चलते इस लॉकडाउन के कारण व्यवसायों पर बहुत असर पड़ा है। वहीं वह आर्थिक रूप से संघर्ष करने पर मजबूर हुए हैं।

सूना हुआ रेस्तरां जॉर्जिया के ताएबी द्वीप में मौजूद द सैंड बार रेस्तरां के मालकिन जेनिफर नॉक्स ने बताया कि कोविड-19 से पहले उनके रेस्तरा में कई लोग पेय और खाद्य पदार्थों का आनंद लेते हुए वहां मौजूद गिटार बजाने वाले संगीतकारों को सुनते थे। लेकिन अब महामारी के चलते यहां कोई ग्राहक और कर्मचारी नहीं आते। सभी अपने घरों में रहने के लिए मजबूर हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *