दीपावली की छुट्टी में रोड़ा बन रहा है आरटीआई का नियम
भोपाल
प्रदेश के सरकारी व प्रायवेट स्कूलों के विद्यार्थियों को दशहरा से दीपावली तक की छुïट्टी नहीं मिल पाएगी। छुïट्टी में आरटीई के तहत 220 दिन पढ़ाने की बाध्यता आड़े आ रही है। दरअसल विधानसभा में सरकार ने दशहरा से दीपावली तक छुïट्टी का संकल्प पारित किया है। साथ ही दशहरा व दीपावली के ठीक बाद परीक्षा भी आयोजित नहीं की जाएगी। इस संकल्प को पारित करने के बाद स्कूल शिक्षा विभाग बच्चों को छुट्टी देने के लिए प्रस्ताव तैयार कर रहा है। लेकिन नि:शुल्क एवं अनिवार्य शिक्षा के अधिकार अधिनियम 2009 के तहत प्रामयरी व मिडिल स्कूलों के बच्चों को 220 दिन पढ़ाने की बाध्यता है। दशहरा से दीपावली तक लगातार 24 दिन की छुïट्टी दी गई, तो पढ़ाई के दिन कम हो जाएंगे। इससे अधिनियम का उल्लंघन होगा। इसे देखते हुए विभाग दशहरा व दीपावली की छुïिट्टयों को लगातार देने के बजाय दिन बढ़ाने का प्रस्ताव तैयार कर रहा है।