दिवाली से पहले सरकारी कर्मचारी, पेंशनर का भुगतान

भोपाल
 मध्य प्रदेश में कमलनाथ सरकार ने प्रदेश के दस लाख से अधिक कर्माचरियों को दिवाली से पहले बड़ी सौगात दी है। मंगलवार को सरकार ने   24 और 25 अक्टूबर सरकारी कर्मचारी, पेंशनर और मज़दूरों का वेतन जारी करने के निर्देश दिए हैं। बता दे कि इससे पहले प्रदेश के पड़ोसी राज्य छत्तीसगढ़ में भी कर्मचारियों को इसी तारीख में वेतन जारी करने के आदेश दिए गए हैं। अब शासकीय कर्मचारियों का अक्टूबर का वेतन दिवाली से पहले जारी कर दिया जाएगा।

छग में मिला तोहफा

छग में भी कांग्रेस की सरकार है। वहां सरकार महकमें में दिवाली से पहले ही वेतन देने का फैसला किया गया है। 24-25 अक्टूबर को सरकार कर्मचारियों का वेतन जारी कर दिया जाएगा। वहां के वित्त विभाग ने 18 अक्टूबर को इसके आदेश भी जारी कर दिए हैं। इसके बाद एमपी सरकार पर भी दबाव बढ़ गया था। इस आदेश की जानकारी लगते ही प्रदेश के वित्त विभाग ने भी नवंबर की जगह अक्टूबर में ही वेतन देने की तैयारी शुरू कर दी थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *