दिल्ली में मौसम ने फिर ली करवट, सर्द हवाओं ने बढ़ाई ठिठुरन

दिल्ली
 राष्ट्रीय राजधानी में एक बार फिर मौसम ले करवट ले ली है। दिल्ली में रविवार सुबह आंशिक रूप से बादल छाए रहे। न्यूनतम तापमान मौसम के औसत से दो डिग्री नीचे 12 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि सुबह सर्द हवाओं ने दिल्लीवासियों के लिए परेशानी पैदा कर दी। आद्र्रता का स्तर 92 प्रतिशत दर्ज किया गया। 
मौसम विज्ञानियों ने दिन में ठंड रहने और सोमवार को सुबह मध्यम स्तर का कोहरा छाए रहने का अनुमान जताया है। अधिकारी ने कहा कि आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। न्यूनतम और अधिकतम तापमान क्रमश: करीब 11 डिग्री सेल्सियस और 20 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
दिल्ली में 16 फरवरी का दिन पिछले चार वर्षों में इस दिन सबसे ठंडा रहा। शनिवार को तापमान 20.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं मौसम में चल हरे उतार-चढ़ाव के बावजूद प्रदूषण पर फर्क पड़ता नजर नहीं आ रहा है। उसका स्तर खराब बना हुआ है। 
 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *