दिल्ली की सात सीटों पर चुनाव लड़ेंगे 164 प्रत्याशी, नई और साउथ दिल्ली से सबसे ज्यादा

 
नई दिल्ली 

दिल्ली की सात सीटों पर लोकसभा चुनाव में कुल 164 प्रत्याशी मैदान में होंगे। नाम वापस लिए जाने के अंतिम दिन सातों सीटों पर कुल 9 प्रत्याशियों ने नाम वापस लिए। इनमें सबसे अधिक नाम साउथ दिल्ली से वापस लिए गए। यहां से तीन लोगों ने नाम वापस लिए, जबकि नई दिल्ली और चांदनी चौक सीट पर कोई नाम वापस नहीं लिया गया।  

दिल्ली के चुनावी दंगल में अब सबसे अधिक प्रत्याशी नई दिल्ली और साउथ दिल्ली सीट पर हैं। यहां इनकी संख्या 27 है, जबकि सबसे कम प्रत्याशी नॉर्थ वेस्ट दिल्ली सीट पर हैं जहां इनकी संख्या 11 है। चुनाव कार्यालय से मिली जानकारी के मुताबिक, नॉर्थ-ईस्ट दिल्ली से सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया के मोहम्मद परवेज अहमद और निर्दलीय उम्मीदवार खालिद चौधरी ने नाम वापस लिया। 

ईस्ट दिल्ली सीट से निर्दलीय उम्मीदवार शकील अहमद ने नाम वापस लिया। नॉर्थ वेस्ट दिल्ली सीट से निर्दलीय उम्मीदवार संजय और राकेश कुमार ने नाम वापस लिए। वेस्ट दिल्ली सीट से निर्दलीय उम्मीदवार वेद प्रकाश सिंघल ने नाम वापस लिया। वहीं साउथ दिल्ली से राष्ट्रीय क्रांतिकारी जनता पार्टी के सुमंत कुमार, ऑल इंडिया राजीव कांग्रेस पार्टी के श्याम कुमार और भारत प्रभात पार्टी के इमरान खान ने नाम वापस लिए। 
 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *