दिग्विजय सिंह ने गौ हत्या, मंदिर मस्जिद और कश्मीर पर कही अपनी बात

भिंड
प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव दिग्विजय सिंह द्वारा शनिवार को वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की प्रतिमा का अनावरण किया गया। अनावरण विश्राम गृह भिंड के समीप बने शहीद पार्क में किया गया।  इस दौरान मंच से बोलते हुए दिग्विजय सिंह ने जहां गौ हत्या एवं मंदिर मस्जिद के मुद्दे को उठाया तो वहीं कश्मीर पर भी उन्होंने अपनी बात कही। दिग्विजयसिंह ने अर्थव्यवस्था को लेकर भी मोदी को नसीहत दे डाली।इस दौरान कैबिनेट मंत्री डॉ गोविंद सिंह, स्थानीय विधायक संजीव सिंह कुशवाह एवं अटेर विधायक अरविंद भदौरिया, सबलगढ़ विधायक बैजनाथ कुशवाहा, ग्वालियर से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़े अशोक सिंह भिंड से चुनाव लड़े देवासीष जरारीया सहित कई गणमन्य जन मनचासीन रहे।

दिग्विजय सिंह ने कहा  मेरा मतभेद भाजपा के लोगों से नहीं संघ से है। धर्म पर लाखों करोड़ों खर्च करने वाले अगर उसका दस प्रतिशत भी गौ सेवा में लगा दें तो अच्छा हो। उत्तर पूर्व के लोग खाते हैं गौ मांस। कांग्रेस वर्किंग कमेटी ने लगवाया था गौ हत्या पर प्रतिबंध। बाबर ने हुमायूं को लिखे वसीयतनामा में लिखा था कि मंदिर नहीं तोड़ना और गौ हत्या नहीं करवाना। अंग्रेजों ने अपनी सेना के लिए गौ हत्याएं करवाई थी। कुरान में भी लिखा गया है कि गाय मुझे दूध पिलाती है उसकी हत्या नहीं करना चाहिए।वहीं सिंधिया के नाराज होने की खबर पर बोले दिग्विजय सिंह। इस समय व्हाट्सप पर एक झूठ बोलने वाली यूनिवर्सिटी चल रही है। खबरें चल रही हैं कि रोहिंग्या मुसलमान आ रहे हैं, गुर्दे निकाल रहे हैं। झूठ व फरेब का पिटारा है बीजेपी में। इसके चलते कई लोगों की पिटाई हो चुकी है।

इस दौरान दिग्विजयसिंह ने कश्मीर के मुद्दे पर बोलते हुए कहा कश्मीर में स्थिति सामान्य होना बेहद मुश्किल है। पूर्व प्रधानमंत्री अटलजी ने कहा था कि कश्मीर में अमन-चैन जम्हूरियत, कश्मीरियत और इंसानियत से आएगा। लेकिन मौजूदा सरकार ने सबका गला घोंटने का काम किया है। भगवान कोई करिश्मा कर दे तो बात अलग है वरना मौजूद समय सामान्य हालात में कश्मीर का आना बेहद मुश्किल है ।हाल ही में किये गए बैंको के विलय पर दिग्विजय सिंह ने कहा मोदी सरकार में देश की अर्थव्यवस्था बिगड़ रही है। नौकरियां हैं नहीं, अपना घाटा पूर्ति करने के लिए रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया है। मोदी जी को सब बातें छोड़कर अर्थव्यवस्था पर ध्यान देना चाहिए।

 वहीं प्रदेश अध्यक्ष की खींचतान के लिए चल रही कांग्रेस की गुटबाजी भी कार्यक्रम के दौरान देखने को मिली। सिंधिया गुट के दोनों विधायक मेहगांव से ओ पी एस भदौरिया एवं गोहद से रणवीर जाटव के साथ ही कांग्रेस जिला अध्यक्ष जयश्रीराम बघेल सहित तमाम सिंधिया समर्थकों ने कार्यक्रम से दूरी बनाए रखी।

 दोनों ही विधायकों से एमपी ब्रेकिंग में फोन पर चर्चा करने की कोशिश की लेकिन उनके फोन नहीं उठे। सूत्रों से पता ही है लगा कि दोनों ही विधायक किसी विशेष कार्य से दिल्ली गए हुए थे।हालांकि एक सिंधिया समर्थक डॉ राधेश्याम शर्मा मंच के नीचे दिग्विजय सिंह की अगवानी करते हुए दिखाई दिए  महाराणा प्रताप की प्रतिमा तत्कालीन भाजपा विधायक नरेंद्र सिंह कुशवाह के प्रयासों से शिवराज सरकार में बनाई गई थी। लेकिन केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर का समय नहीं मिलने के चलते पिछले 2 साल से प्रतिमा अनावरण का इंतजार कर रही थी। जिसका आज पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के द्वारा अनावरण किया गया।

पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने  अपने संबोधन में कहा कि मुगल काल में गौ हत्या पर प्रतिबंध था उन्होंने कहा कि मुगल कहते थे कि हिंदू मंदिर और गौमाता से अनन्य प्रेम करते हैं यदि भारत में रहकर इन्हें परेशान किया तो वह नाराज हो जाएंगे और भारत पर आपका शासन करना मुश्किल हो जाएगा। मुगलों के द्वारा लगाया गया यह प्रतिबंध जब भारत गुलाम हो गया तब अंग्रेजों के शासनकाल में हटा और गौ मांस के चर्बी वाले कारतूस बनाए जाने लगे और यही कारतूस 1857 की क्रांति का कारण बने। प्रेस वार्ता में एक प्रश्न के जवाब में देश की बिगड़ती अर्थव्यवस्था और गिरती जीडीपी को तीन तलाक से ज्यादा महत्वपूर्ण बता दिया।

कांग्रेस सेवादल कि यूथ ब्रिगेड के द्वारा प्रदेश अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह भदौरिया और पिंकी के नेतृत्व में दिग्विजय सिंह का जोरदार स्वागत किया गया यही नहीं जिला पंचायत सभागृह सभागार में बाकायदा दिग्विजय सिंह को यूथ ब्रिगेड के द्वारा सलामी दी गई यहां पर उन्होंने झंडा वंदन भी किया इस अवसर पर करीब 2 सैकड़ा से अधिक सेवा दल के कार्यकर्ता प्रदेश अध्यक्ष पिंकी भदौरिया के नेतृत्व में मौजूद रहे।

महाराणा प्रताप की प्रतिमा का अनावरण करने आए पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने कांग्रेस के दिग्गज नेता इधर मोहम्मद कुरैशी के निवास पर जहां भोजन किया वही कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष हरविलास शर्मा, कांग्रेस नेता रणवीर सिंह भदौरिया व पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष गोपाल मिश्रा के निवास पर पहुंचकर इन वरिष्ठ नेताओं का हालचाल पूछा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *