दिग्विजय सिंह का ऐलान: भोपाल में बनेगा भव्य राम मंदिर, कांग्रेस देगी जमीन

भोपाल
 भोपाल लोकसभा सीट पर जीत हांसिल करने और अपनी छवि सुधारने में लगे दिग्विजय सिंह अब भगवान राम की शरण में पहुंच गए हैं| आज राम नवमी के पावन अवसर पर दिग्विजय हमीदिया रोड स्थित भगवान राम के मंदिर पहुंचे और जहां उन्होने पूजा अर्चना भी की| साथ ही दिग्विजय ने राम मंदिर के सामने खाली पड़ी कांग्रेस कमेटी की ज़मीन को राम मंदिर ट्रस्ट को देने का ऐलान भी किया| चुनाव से पहले दिग्विजय ने 'राम' कार्ड खेल दिया है|

दरअसल, मंदिर के सामने जिला कांग्रेस की जमीन खाली पड़ी हुई है| जिसके लिए दिग्गी ने घोषणा की है कि वो जमीन राम मंदिर ट्रस्ट को सौंप दी जाएगी| ताकि मंदिर और भक्तों के लिए काम किया जा सके| क्योंकि भगवान राम का प्रचार प्रसार भक्तों में बढ रहा है, लेकिन जमीन की यह घोषणा दिग्विजय सिंह ने आचार संहिता के दौरान की है| हालाँकि अभी तक इस घोषणा पर आपत्ति नहीं आई है| .

दिग्विजय सिंह को भोपाल से प्रत्याशी बनाए जाने के बाद लगातार दिग्गी सॉफ्ट हिन्दुत्व का कार्ड खेलने में लगे हुए हैं| हर मंदिर की चौखट पर पहुंच माथा टेक वो यह साबित करने में जुट गए हैं कि उनसे बड़ा हिन्दू भक्त कोई नहीं है| क्योंकि उनके समर्थक चाहे अब वो जनसंपर्क मंत्री पीसी शर्मा हो या अल्पसंख्यक विभाग मंत्री आरिफ अकील सभी ही उन्हे सबसे बड़ा हिन्दू साबित करने में जुटे हुए हैं, वहीं विरोधी उन्हें हिन्दू विरोधी बताने की कोशिश करते हैं|  अब देखना होगा दिग्विजय की यह घोषणा क्या असर करती है|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *