दर्शकों को पसंद आ रही है आर्टिकल 15, जानें शुरुआती दो दिन की कमाई

मुंबई
आयुष्मान खुराना अभिनीत आर्टिकल 15 ने अपनी रिलीज के दो दिन में बॉक्स ऑफिस पर 12.27 करोड़ रुपए की कमाई कर ली है। उसने पहले दिन शुक्रवार को 5.02 और दूसरे दिन शनिवार को 7.25 करोड़ रुपए कमाए।

इससे पहले, पहले दिन के कारोबार के बाद निर्देशक अनुभव सिन्हा ने फिल्म को पसंद करने के लिए दर्शकों को धन्यवाद दिया। देश में व्याप्त जातिगत भेदभाव की कहानी को बताने के लिए फिल्म के प्रति दर्शकों की सकारात्मक प्रतिक्रिया रही। इससे खुश सिन्हा ने शनिवार को ट्वीट कर कहा कि दुनियाभर के दर्शकों को अपना प्यार भेज रहा हूं।

इस फिल्म में आयुष्मान एक पुलिस अफसर की भूमिका निभा रहे हैं। व्यापार विशेषज्ञ तरण आदर्श ने बताया कि पहला दिन आर्टिकल 15 के लिए अच्छा रहा..सुबह इसकी शुरुआत सुस्त रही, लेकिन शाम के शो में भीड़ बढ़ती गई। दूसरे दिन भी इसमें पर्याप्त बढ़ोतरी देखी जानी चाहिए। बड़े शहरों में इसका व्यापार ज्यादा हो रहा है और मल्टीप्लेक्स भी इसमें ज्यादा से ज्यादा अपना योगदान दे रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *