तस्करी कर मध्यप्रदेश लाया जा रहा 47 लाख का गांजा पकड़ाया

महासमुंद
 महासमुंद पुलिस ने गांजा तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन अलग-अलग मामलों में आठ आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए लगभग 5 क्विंटल गांजा बरामद कि या है। बरामद किये गए गांजा की कीमत 47 लाख से ज्यादा बताई जा रही है।

पहला मामला सिंघोडा थाना क्षेत्र का है। यहां पुलिस ने ओडिशा से स्वराज माजदा गाड़ी से गांजा तस्करी कर मध्यप्रदेश ले जाए जा रहे एक बड़े खेप को पकड़ा है। पुलिस के अनुसार महासमुंद की सिंघोडा पुलिस को मुखबीर से गांजा की बड़ी खेप ले जाए जाने की सूचना मिली थी। सूचना के बाद आरोपियों को धर दबोचने के लिए सिंघोडा पुलिस ने रियाज ढाबे के पास एनएस 53 पर वाहनों की सघन चेकिंग अभियान शुरु कर दिया। इसी दौरान ओडिशा की ओर से एक स्वराज माजदा वाहन क्रमांक सीजी 07- सी के – 6918 आ रही थी। पुलिस ने गाड़ी को रोका और जांच की तो वाहन में प्याज लदा हुआ था। गाड़ी की अच्छे से तलाशी लेने पर प्याज की बोरी के पीछे छिपाकर 420 पैकेज में गांजा रखा गया था। जिसे पुलिस ने बरामद कर लिया।

पुलिस ने गाड़ी में सवार मध्यप्रदेश के सागर जिले के रहने वाले सुमोद अहिरवार और विष्णु प्रसाद पटेल गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में दोनो आरोपी बरगढ़ से 10 हजार रूपये प्रति किलो के हिसाब से गांजा खरीदना बताये। पुलिस 4 क्विंटल 20 किलो गांजा, एक स्वराज माजदा वाहन, 3 नग मोबाइल एवं 6800 रूपये नगद जब्ती किया है।

इसके साथ ही सरायपाली पुलिस ने भी दो अलग-अलग मामलों मे 6 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है और इनके पास से 5 लाख रूपये का 50 किलो गांजा जब्त किया है। इस तरह तीन अलग-अलग मामले में महासमुंद पुलिस ने 47 लाख रूपये का 4 क्विंटल 70 किलो गांजा एवं 8 आरोपी को गिरफ्तार किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *