डेढ़ सौ से अधिक कॉलेजों में प्रभारी प्रचार्य- उमेश

रायपुर
प्रदेश के डेढ़ सौ से अधिक कॉलेजों में प्रभारी प्राचार्य हैं। यह जानकारी उच्च शिक्षा मंत्री उमेश पटेल ने गुरूवार को विधानसभा में  एक प्रश्न के लिखित उत्तर में दी।

कांग्रेस सदस्य अरूण वोरा ने जानना चाहा कि प्रदेश में कुल कितने शासकीय महाविद्यालय संचालित हैं? इसके जवाब में उच्च शिक्षा मंत्री ने बताया कि प्रदेश में 253 शासकीय महाविद्यालय संचालित हैं। इनमें से 83 नियमित प्राचार्य और 170 प्रभारी प्राचार्य हैं।  उन्होंने यह भी बताया कि दुर्ग जिले के समस्त शासकीय महाविद्यालयों में नियमित सहायक प्राध्यापकों के 22 पद रिक्त हैं। उच्च शिक्षा मंत्री ने बताया कि रिक्त पदों की संख्या बता पाना संभव नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *