टेंट, केट्टरिंग, लाइट, फ़्लावर एसोसिएशन द्वारा टाटीबंध चौक में श्रमिकों को बांटे जरूरत के सामान

रायपुर। शुक्रवार को रायपुर के टेंट, केट्टरिंग, लाइट, फ़्लावर एसोसिएशन द्वारा टाटीबंध चौक में प्रवासी मजदूरों को टेंट लगाकर मास्क, पानी, बिस्किट और चिप्स के पैकेट वितरित किए गए। जिसमें एसोसिएशन के पदाधिकारियों के साथ अनेक सदस्य भी उपस्थित हुए। इनका हौसला बढ़ाने के लिए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम, विधायक विकास उपाध्याय, रायपुर शहर कांगे्रस कमेटी के अध्यक्ष गिरीश दुबे उपस्थित थे।
संघ  के अध्यक्ष अरुण जँघेल की पहल पर बहुत ही कम समय में संस्था के सभी साथियों के सहयोग से यह कार्य किया गया। इस कार्यक्रम में किराया भंडार व्यापारी संघ के अध्यक्ष अरुण जँघेल के साथ अनिल बर्गे, शिव शर्मा (लालू भाई), राजा भाई, अशोक ठाकुर, अशोक उपारकर, नन्हें साहू, पप्पी ठाकुर, मनोज पटले, अश्वनी मिश्रा एवं कई अन्य साथी शामिल हुए। उक्त जानकारी संस्था के सचिव हितेश रायचुरा ने दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *