झारखंड विधानसभा चुनाव 2019: कांग्रेस का घोषणा पत्र जारी, किए गए ये वादे

 नई दिल्ली 
झारखंड में होने जा रहे विधानसभा चुनावों को लेकर कांग्रेस ने अपना घोषणा पत्र जारी कर दिया है। केंद्रीय निर्वाचन आयोग के अनुसार, पूरे झारखंड में 81 सीटों पर पांच चरणों में मतदान होगा। 2019 विधानसभा चुनाव झारखंड में चौथी बार विधानसभा चुनाव होगा। इससे पहले 2005, 2009 और 2014 में विधानसभा चुनाव हो चुके हैं। 

कांग्रेस ने घोषणा पत्र में कहा कि- अगर उसकी सरकार बनी तो  किसानों का 2 लाख तक का ऋण होगा माफ होगा। युवाओं को रोजगार भत्ता दिया जाएगा। इसके अलावा हर घर में एक नौकरी दी जाएगी। घोषणा पत्र में कहा गया कि सरकारी नौकरी के खाली पद 6 महीने में भरे जाएंगे। साथ ही धान खरीद पर सरकार किसानों को 25 सौ रुपए देगी। लघु वन उपज के लिए कानून लाया जाएगा।

सरकारी काम के लिए डोर टू डोर पहुंचेंगे कागजात, नहीं लगाना होगा ऑफिस का चक्कर। पेट्रोल डीजल के साथ घरेलू बिजली दर में कमी की जाएगी। प्राइवेट स्कूलों की एक फीस निर्धारित होगी रांची धनबाद और जमशेदपुर में मेट्रो के लिए प्रस्ताव भेजा जाएगा। महिलाओं की लीगल व कानूनी सहायता के लिए वुमन हेल्पलाइन खुलेगा। सरकारी बसों में जो महिलाएं अकेले चलेंगे उन्हें नहीं लगेगा किराया। जिनके अभिभावक 10 हजार से कम कमाते हैं वैसे स्कूल कॉलेज के छात्र छात्राओं को मुफ्त में साइकिल मिलेगी। भीड़ की हिंसा पर सख्त कानून बनाएगी सरकार।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *