ज्योतिष के अनुसार बहने भाईयों की कलाई पर कब बांधे राखी,जानिए शुभ मुहूर्त

ज्योतिष के अनुसार बहने भाईयों की कलाई पर कब बांधे राखी,जानिए शुभ मुहूर्त

               

रक्षाबंधन तिथि निर्णय 2023                        ज्योतिषाचार्य पं.सौरभ त्रिपाठी

👉🏼 इस वर्ष रक्षाबंधaन की तिथि को लेकर संदेह हो रहा हैं, कि 30 अगस्त अथवा 31 अगस्त में करें। हम आम जनमानस के लिए इसे सामान्य भाषा में स्पष्ट कर रहे हैं। 

 

रक्षाबंधन श्रावण शुक्ल पूर्णिमा को मनाया जाता हैं, रक्षासूत्र (राखी) बांधने का शास्त्रीय समय प्रदोषकाल (सायं) होता हैं। एवं रक्षाबंधन भद्राकाल में बिल्कुल नहीं करना चाहिए। 

👉🏼 30 अगस्त 2023

पूर्णिमा – 10.02 प्रातः से अगले दिन 07.35 प्रातः तक

भद्राकाल – 10.02 प्रातः से 08.48 रात्रि तक

 

अतः 30 अगस्त 2023 को रात्रि 9.00 बजे से राखी बांधने का सर्वोत्तम मुहूर्त हैं।

 


अब विषय आता हैं 31 को रक्षा बंधन मनाया जा सकता हैं अथवा नहीं??

 

ज्योतिषीय नियम हैं, कि रक्षाबंधन पर्व की की पूर्णिमा तिथि कम से कम त्रिमुहूर्त व्यापिनी हो अर्थात सूर्योदय के बाद 2 घंटा 24 मिनट (48*3 = 144 मिनट) तक रहे। तभी उस तिथि में रक्षाबंधन पर्व माना जाएगा। 

 

31 को सूर्योदय के बाद 07.35 (मात्र 111 मिनट) तक पूर्णिमा रहेगी, रक्षाबंधन तो ब्राह्मण आचार्य अपने यजमानों को पूरा वर्ष करते हैं, अतः इसमें राखी बांधने में कोई दोष नहीं हैं, एवं 31 को पूरे दिन भी राखी बांधने में कोई दोष नहीं हैं। किंतु शास्त्र सम्मत रक्षाबंधन पर्व 30 को ही हैं। 

 

अंततः हम इसे और आसान कर कर देते हैं-

 

सर्वोत्तम – 30 अगस्त रात्रि 09.01 से

मध्यम – 31 अगस्त सूर्योदय 05.44 से. 07.35 तक

सामान्य समय – 31 अगस्त 07.35 से पूरा दिन

 

विशेष :– *यह समय विधान मात्र राखी बांधने के लिए है। पूजा आप 30 अगस्त को 10.58 के बाद किसी भी समय कर सकते हैं।

…… ज्योतिषाचार्य पं.सौरभ त्रिपाठी 

          ( छिंदवाड़ा मध्य प्रदेश )

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *