जोधपुर: जीप के ऊपर चढ़ा ट्रक, 11 की मौत

जोधपुर
राजस्थान के जोधपुर में भीषण सड़क हादसे में 11 की मौत हो गई है। हादसा शनिवार सुबह शेरगढ़ इलाके में बालोतरा-फलौदी हाइवे पर हुआ। यहां ट्रेलर ट्रक और जीप के बीच जोरदार भिड़ंत हो गई। इस हादसे में 3 लोग घायल हैं जिन्हें नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मृतकों में 4 पुरुष, 6 महिलाएं और 1 बच्चा बताया जा रहा है। हादसा इतना जोरदार था कि पूरा ट्रक जीप के ऊपर चढ़ गया। वाहनों मे फंसे मृतकों और घायलों को निकालने के लिए क्रेन की मदद लेनी पड़ी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक हादसे का शिकार हुए लोगों में एक नवविवाहित जोड़ा भी बताया जा रहा है।

सड़क हादसे पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने दुख जताया है। सीएम अशोक गहलोत ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट कर शोक संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने मृतकों के परिजनों को दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करने और घायलों के जल्द स्वास्थ्य लाभ की प्रार्थना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *