जिले के प्रभारी मंत्री ने लखनपुरी में बने नवनिर्मित गौठान का किया निरीक्षण
उत्तर बस्तर कांकेर
प्रदेश के लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, ग्रामोद्योग एवं जिले के प्रभारी मंत्री गुरू रूद्र कुमार ने लखनपुरी के नवनिर्मित गौठान का निरीक्षण किया।
उन्होंने गौठान में बनाये गए पानी टंकी, पशुओं को चारा देने के लिए बनाये गए कोटना, कम्पोस्ट खाद, फेसिंग तार के लिए महिला समूह द्वारा बनाये गए पोल का अवलोकन किया। निरीक्षण के दौरान गौठान के पीछे पौधारोपण किये जाने वाले स्थल एवं प्लांटेशन से लाए गए पौधों का भी अवलोकन किया।
निरीक्षण के दौरान प्रभारी मंत्री गुरू रूद्र कुमार ने समूह के महिलाओं से मजदूरी के संबंध में चर्चा कर जानकारी ली। इस दौरान प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के माताजी श्रीमती बिंदेश्वरी बघेल की आकस्मिक निधन की सूचना आने पर कार्यक्रम को बीच में ही रोकना पड़ा। गौठान में उपस्थित सभी जनसमूह के द्वारा उनकी आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन धारण कर श्रद्धांजलि दी गई।
इस अवसर पर भानुप्रतापपुर विधायक मनोज मण्डावी, कांकेर विधायक शिशुपाल शोरी, अंतागढ़ विधायक अनूप नाग, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉ. संजय कन्नौजे सहित जनसमुदाय उपस्थित थे।