जिला पंचायत और नगर निगम में IAS व राप्रसे अधिकारीयों के तबादले 

भोपाल
राज्य सरकार ने गुरूवार को मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत और नगर निगम में आईएएस, राप्रसे तथा ग्रामीण विकास सेवा के अधिकारियों के तबादला आदेश जारी किये। मंत्रालय में पदस्थ कुछ अधिकारियों को सीईओ जिला पंचायत बनाया गया है।

जारी आदेश के अनुसार भारतीय प्रशासनिक सेवा के दिनेश श्रीवास्तव को अपर कलेक्टर ग्वालियर से उप सचिव मंत्रालय, सोनिया मीना सीईओ मुरैना से अपर प्रबंध संचालक पर्यटन विकास निगम, सतीश कुमार एस सीईओ खरगोन से आयुक्त नगर निगम रतलाम, अनूप कुमार सिंह सीईओ भिंड से अपर कलेक्टर ग्वालियर, शीतला पटले अपर कलेक्टर बैतूल से सीईओ जिला पंचायत देवास, रिशव गुप्ता सीईओ राजगढ़ से अपर कलेक्टर उज्जैन बनाये गये हैं। क्षितिज सिंघल को बैतूल से शाजापुर सीईओ और सलोनी सिडाना को सीईओ अनूपपुर से अपर कलेक्टर जबलपुर बनाया है।

राज्य प्रशासनिक सेवा के मूलचंद वर्मा उप सचिव से आयुक्त नगर निगम मुरैना, आरपी भारती संयुक्त आयुक्त भूअभिलेख ग्वालियर से सीईओ जिला पंचायत भिंड, एचपी वर्मा अपर कलेक्टर विदिशा से सीईओ शिवपुरी, राजेश कुमार जैन सीईओ शिवपुरी से अलीराजपुर, गजेन्द्र सिंह सीई स्मार्ट सिटी जबलपुर से सीईओ जिला पंचायत पन्ना, जगदीश गोमे सीईओ बालाघाट से अपर कलेक्टर बैतूल, अजीत श्रीवास्तव भू अर्जन अधिकारी एनव्हीडीए कुक्षी से डिप्टी कलेक्टर देवास, मिलिंद ढोके उपायुक्त नगर निगम भोपाल से डिप्टी कलेक्टर खरगौन, बृजेश शर्मा डिप्टी कलेक्टर विदिशा से गुना पदस्थ किये गये हैं। 

ग्रामीण विकास सेवा के डीएस रणदा सीईओ दमोह से खरगौन, एमएल त्यागी अलीराजपुर से बैतूल, पीसी शर्मा होशंगाबाद से बालाघाट, नीलेश पारिख संयुक्त आयुक्त पंचायती राज से सीईओ जिला पंचायत उज्जैन और अरुण श्रीवास्तव संयुक्त आयुक्त स्वच्छ भारत  मिशन से सीईओ जिला पंचायत गुना पदस्थ किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *