जारी हुआ पीएम मोदी की बायॉपिक का पोस्टर, विवेक ओबेरॉय बने मोदी

पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह पर बनी फिल्म 'द ऐक्सिडेंटल प्राइम मिनिस्टर' ट्रेलर आने के बाद से ही विवादों में है। इस फिल्म में अनुपम खेर मनमोहन सिंह के किरदार में नजर आ रहे हैं। इस फिल्म का ट्रेलर आने के बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की बायॉपिक आने की खबर आई थी। देखते ही देखते यह खबर सोशल मीडिया पर छा गई। अब फिल्म का पोस्टर भी सामने आया है जिसमें मोदी के रूप में ऐक्टर विवेक ओबेरॉय नजर आ रहे हैं।

विवेक ओबेरॉय पिछली बार फिल्म 'बैंक चोर' में नजर आए थे। इसके बाद इस बयॉपिक से वह बॉलिवुड में वापसी कर रहे हैं। फिल्म के पोस्टर विवेक भगवा रंग के कुर्ते में दिखाई दे रहे हैं। बैकग्राउंड में तिरंगा झंडा है और इसके साथ लिखा है, 'देशभक्ति ही मेरी शक्ती है'। विवेक ओबेरॉय ने इस पोस्टर को अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया है।

इन दिनों फिल्म 'द ऐक्सिडेंटल प्राइम मिनिस्टर' काफी चर्चा में है। इसमें अनुपम खेर मनमोहन सिंह के किरदार में नजर आ रहे हैं। हालांकि, कांग्रेस पार्टी को फिल्म से आपत्ति है और इसपर काफी बवाल हो रहा है। बता दें कि यह फिल्म राइटर संजय बारू की किताब 'द ऐक्सिडेंटल प्राइम मिनिस्टर' पर बेस्ड है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *