जन्मदिन पर गठबंधन को लेकर कोई संदेश दे सकती हैं मायावती

 
लखनऊ

उत्तर प्रदेश में महागठबंधन को समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ही चर्चा में बनाए रखते हैं, जबकि बहुजन समाज पार्टी इस मसले पर अपने को परेशान नहीं दिखाना चाहती। इसके पीछे शायद बसपा प्रमुख मायावती की सोची समझी रणनीति है। वह यह दिखाना चाहती है कि गठबंधन की ज्यादा जरूरत सपा को है। मायावती भविष्य में क्या करेंगी, यह देखना होगा।

बसपा के एजेंडे में मायावती के जन्मदिन का बहुत महत्व होता है। राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती का जन्मदिन 15 जनवरी को पड़ता है। इस बार उनके जन्मदिवस पर अन्य राजनीतिक दलों की भी निगाहें रहेंगी क्योंकि ऐसी चर्चा है कि वह इस दिन महागठबंधन का ऐलान कर सकती हैं। हालांकि, अभी यह बात पुख्ता तौर पर नहीं कही जा सकती लेकिन फिर भी राजनीतिक हलकों में चर्चा है कि मायावती गठबंधन को लेकर कोई संदेश दे सकती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *