छोटे सिंह को कर्मकार मंडल के सचिव का प्रभार
भोपाल
राज्य शासन द्वारा छोटे सिंह, उप सचिव, श्रम विभाग को अपने वर्तमान कार्यो के साथ-साथ सचिव, मध्यप्रदेश भवन एवं संनिर्माण कर्मकार कल्याण मंडल भोपाल का कार्यभार सौपा गया है। सिंह को कल्याण आयुक्त म.प्र. श्रम कल्याण मंडल भोपाल एवं सचिव मध्यप्रदेश असंगठित शहरी/ग्रामीण कर्मकार कल्याण मंडल भोपाल का भी प्रभार अतिरिक्त रूप से सौंपा गया है।
उप श्रमायुक्त दीक्षित निलंबित
राज्य शासन ने उप श्रमायुक्त एस.एस. दीक्षित को निलंबित कर दिया है। निलंबन काल में उनका मुख्यालय श्रमायुक्त कार्यालय इंदौर होगा।