छिंदवाड़ा जिले के नगरपालिका जुन्नारदेव एवं दमुआ के शेष भाजपा अधिकृत पार्षद उम्मीद्वार घोषित

छिंदवाड़ा जिले के नगरपालिका जुन्नारदेव एवं दमुआ के शेष भाजपा अधिकृत पार्षद उम्मीद्वार घोषित

छिंदवाड़ा:- भाजपा जिला प्रबंध समिति की बैठक में प्रदेश द्वारा नियुक्त प्रभारी दमुआ नगर पालिका  डॉ. कैलाश जाटव, जुन्नारदेव नगरपालिका गजानंद पंचेश्वर, जिला संगठन प्रभारी संतोष जी पारिक, भाजपा जिलाध्यक्ष विवेक बंटी साहू एवं जिले से नियुक्त जुन्नारदेव प्रभारी पूर्व विधायक पंडित रमेश दुबे, सह प्रभारी कमलेश उईके, दमुआ प्रभारी जिला महामंत्री टीकाराम चन्द्रवंशी, पूर्व विधायक ताराचंद बावरिया सहित पूर्व विधायक नत्थनशाह कवरेती, जिला महामंत्री परमजीत विज, श्रीमती कांता ठाकुर, आशीष ठाकुर, योगेश साहू की उपस्थिति में जिला छिंदवाड़ा के नगरपालिका जुन्नारदेव के शेष भाजपा अधिकृत पार्षद प्रत्याशी वार्ड क्र. 11 से संजय जैन, वार्ड क्र. 15 से किशोर बरैया एवं नगरपालिका दमुआ के शेष भाजपा अधिकृत पार्षद प्रत्याशी वार्ड क्र. 3 से श्रीमती गंगा चक्रपाणी, वार्ड क्र. 6 से श्रीमती कौशल्या भलावी, वार्ड क्र. 18 से श्रीमती सुनीता भलावी को भाजपा अधिकृत पार्षद प्रत्याशी घोषित किए गए ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *