छत्तीसगढ़ के 11 लोकसभा सीटों पर हुआ रेकॉर्ड मतदान, वोटिंग प्रतिशत पहुंचा 70 के पार

रायपुर
प्रदेश में 11 लोकसभा सीटों पर हुए मतदान की तस्वीर साफ हो गई है। प्रदेश की 11 लोकसभा सीटों पर अब तक का रेकॉर्ड 71.48 फीसदी औसत मतदान दर्ज हुआ है। 2014 के लोकसभा चुनाव की तुलना में यह 2.09 फीसदी अधिक है। वहीं तीसरे चरण की सात लोकसभा सीटों पर मतदान का प्रतिशत 68.41 से बढकऱ 70.73 फीसदी तक पहुंच गया है।

अभी डाक मतपत्रों के आने के बाद मतदान के प्रतिशत में और बढ़ोतरी हो सकती है। तीसरे चरण में रायगढ़ लोकसभा क्षेत्र में सर्वाधिक 77.70 फीसदी और बिलासपुर लोकसभा क्षेत्र में सबसे कम 64.36 फीसदी मतदाताओं ने अपने मताधिकार का उपयोग किया है। सबसे खास बात यह है कि रायपुर लोकसभा क्षेत्र के मतदान केंद्र क्रमांक 172 अवंतिविहार में सबसे कम 20.19 फीसदी मतदान दर्ज हुआ।

जबकि थनौद में सर्वाधिक 90.3 फीसदी मतदान हुआ। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी सुब्रत साहू ने बताया कि 2014 के लोकसभा चुनाव की तुलना में इस चुनाव में 3 लाख 65 हजार अधिक मतदाताओं ने मतदान किया है। रायगढ़ लोकसभा क्षेत्र के विधानसभा लैलूंगा में सबसे अधिक 81.78 फीसदी मतदान और बस्तर लोकसभा क्षेत्र के बीजापुर विधानसभा में सबसे कम 42.20 फीसदी मतदान हुआ है।

7 सीटों पर मतदान
बिलासपुर : 64.36
जांजगीर-चांपा : 65.57
रायपुर : 65.99
दुर्ग : 71.66
कोरबा : 75.34
सरगुजा : 77.29
रायगढ़ : 77.70

तीनों चरण के चुनावी नतीजों पर एक नजर
चरण     2019     2014
प्रथम     66.04     59.32
द्वितीय     74.95     73.02
तृतीय     70.73     69.09
ओवर ऑल     71.48     69.39

565 अधिकारियों-कर्मचारियों पर कार्रवाई
लोकसभा चुनाव के दौरान कार्य में लापरवाही और अन्य मामलों में 565 अधिकारियों-कर्मचारियों पर कार्रवाई की गई है। इनमें से 350 अधिकारी-कर्मचारी के खिलाफ निलंबन, वेतन वृद्धि रोकने और सेवा समाप्ति की चेतावनी जैसी कार्रवाई की गई है। वहीं 215 को कारण बताओ नोटिस जारी की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *