चुनाव प्रचार के दौरान प्रियदर्शनी राजे सिंधिया ने किया डांस

शिवपुरी
 गुना संसदीय क्षेत्र से चुनाव लड़ कांग्रेस उम्मीदवार ज्योतिरादित्य सिंधिया के लिए उनकी पत्नी भी प्रचार कर रही हैं। प्रियदर्शनी राजे लोगों से जाकर वोट मांग रही हैं। साथ ही आमलोगों के बीच जाकर उन्हें हमेशा एहसास करा रही हैं कि हम आपके बीच के ही हैं।

ऐसा ही नजारा शिवपुरी विधानसभा क्षेत्र में देखने को मिला। शिवपुरी के आसपुर गांव में अपने पति ज्योतिरादित्य के लिए प्रियदर्शनी वोट मांगने गई थीं। वहां लोगों ने उनका स्वागत नाच गाने के साथ किया। इस दौरान उनके स्वागत में एक बुजुर्ग महिला नाच रही थी। इसे देख प्रियदर्शनी राजे सिंधिया भी खुद को नहीं रोक पाईं। वो भी महिला के साथ थिरकना शुरू कर दी।

फिर बुजुर्ग महिला को प्रियदर्शनी राजे ने डांस स्टेप भी सिखाए। अब उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। प्रियदर्शनी का यह अंदाज देख वहां मौजूद नेता भी खुद को नहीं रोक पाए।

प्रियदर्शनी अकसर लोगों के बीच में जाती हैं। वो लगातार महाराज के काम पर वोट मांग रही हैं। साथ ही बीजेपी पर वार भी कर रही हैं। पहले यह भी चर्चा थी कि प्रियदर्शनी गुना से चुनाव लड़ेंगी। उन्होंने एक इंटरव्यू के दौरान कहा कि मुझे लोगों से मिलना पसंद है लेकिन राजनीति में कोई रुचि नहीं है। उन्होंने यह भी कहा कि ज्योतिरादित्य यूपी में व्यस्त हैं इसलिए मैं यहां चुनाव प्रचार कर रही हूं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *