चक्रवात का असर: अम्फान ने दिखाया दिन में शाम जैसा नजारा

पटना                                                                                                             
चक्रवात अम्फान का असर बिहार के मौसम पर दिखने लगा है। मंगलवार को राज्य के कई हिस्सों में बादल छाए रहे। सुबह से ही तेज हवाएं चलीं। कुछ जिलों में हवा की रफ्तार 40 से 60 किमी/घंटे रही। पटना में भी दोपहर बाद मौसम में अचानक बदलाव आया और दिन में शाम जैसे हालात हो गए।

पटना में 5 डिग्री गिरा पारा उमस ने बढ़ायी परेशानी
महाचक्रवात अम्फान के प्रभाव के कारण सूबे के शहरों का तापमान तेजी से नीचे गिरा है। पटना का पारा पिछले 24 घंटे में 5 डिग्री तक नीचे आया है। मंगलवार को पटना का अधिकतम तापमान 34.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं पूर्णिया जिले में जगह-जगह बूंदाबांदी की सूचना है।

जिन इलाकों में अधिकतम बारिश हुई, उनमें डंगरा लब्रिज में 63.6 मिमी, सोनबरसा में 30 मिमी, कुरसेला में 4 मिमी और पूर्णिया में बूंदाबांदी शामिल है। सूबे में सबसे अधिक पारा डेहरी में 41.8 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।

चक्रवात के प्रभाव की वजह से मैदानी इलाकों में हवा के रूख में भी तेजी से बदलाव आया है। पिछले एक हफ्ते से प्रभावी पछुआ हवा की दिशा बदल गई है और अब पुरवा का असर दिख रहा है। हालांकि हवा अभी शुष्क है और इनमें नमी की मात्रा काफी कम है। बावजूद लोगों को उमस ने परेशान किया।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *