चंद्रयान-2 मिशन लांच की तिथि स्थगित, इसी सप्ताह होना था लांचसाइंस

बेंगलुरु
भारत का दूसरा चंद्र अभियान चंद्रयान-2 का लांच गुरुवार को होने वाला था, लेकिन यह फिर लंबित हो गया। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने यहां आईएएनएस को बताया कि चंद्रयान-2 की लांचिंग की अगली तिथि अभी निश्चित नहीं हुई है। यह दूसरा मौका है जब अंतरिक्ष एजेंसी ने मिशन लांच की तिथि स्थगित की है। इसरो के अध्यक्ष के. सिवन ने इससे पहले मीडिया को बताया था कि तीन जनवरी को चंद्रयान-2 लांच करने की योजना है।

मिशन लंबित होने का कारण अभी सार्वजनिक नहीं किया गया है। सिवन ने पहले संवाददाताओं को बताया था कि चंद्रयान को चंद्र तल पर उतारने के लिए मून मिशन लांच करने की खिड़की मार्च तक खुली है। भारत ने चंद्रयान-1 को 22 अक्टूबर 2008 को लांच किया था, जिसके एक दशक बाद 800 करोड़ रुपये की लागत से चंद्रयान-2 को लांच करने जा रहा है। 

बता दें कि सितंबर माह में ही इसरो के चेयरमैन के. शिवन ने बताया था हम 19 स्पेस मिशन कंडक्ट कराने जा रहे हैं। उन्होंने बताया था कि इसमें 10 सैटलाइट और 9 लॉन्च वीइकल रहेंगे। के शिवन ने ये भी बताया कि ये सभी मिशन सितंबर से मार्च के दौरान पूरे कर लिए जाएंगे। उन्होंने बताया कि हर 30 दिनों में 2 लॉन्चिंग करनी होगी और ऐसा इससे पहले कभी नहीं हुआ है।'

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *