घरवालों ने 2 महीने दिलाई आध्यात्म की शिक्षा, रह गए चोर के चोर

 
पुणे 

महाराष्ट्र के पुणे में दो चोरों को दो महीने तक आध्यात्म और नैतिक मूल्यों की शिक्षा दी गई। हालांकि, इस सब के बावजूद इन लोगों की चोरी करने की आदत नहीं गई और चोरी के ही आरोप में पुलिस ने इन्हें फिर से पकड़ लिया है। दोनों के खिलाफ केस दर्ज कर इन्हें गिरफ्तार भी कर लिया गया है।  
 
मंजरी के रहने वाले दत्तात्रेय भालेराव (21) और स्वप्निल गिरमे (24) कॉलेज के दिनों से ही छोटी-मोटी चोरियों में लिप्त रहते थे। इनका परिवार इससे परेशान था। उन्हें विचार आया कि इन्हें आध्यात्म और नैतिक मूल्यों की शिक्षा दी जाए तो कुछ बदलाव हो सकता है। 

दोनों को एक आध्यात्म क्लास भेजा गया। हालांकि पुलिस में दोनों का रेकॉर्ड मौजूद होने के चलते हड़पसर पुलिस इन दोनों पर बराबर नजर रखे हुए थी। इनके साथ कुछ पुलिसवालों ने भी आध्यात्म की क्लास जॉइन कर ली, लेकिन दत्तात्रेय और गिमरे बेहद शातिर निकले और इनकी नजरों से बचकर महंगे गहने चुराने में कामयाब रहे। 

इन दोनों पर दो महीने तक मिली आध्यात्म की शिक्षा का कोई असर नहीं पड़ा। दोनों जब चोरी का सामान बेचने गए, तो पकड़ लिए गए। पुलिस ने इनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। 
 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *