ग्रीनआर्मी ने जवानों के साथ किया वृक्षारोपण

रायपुर

ग्रीनआर्मी के सदस्यों ने गुरुवार को व्ही.आई.पी. बटालियन माना कैंप परिसर में जवानों के साथ मिलकर 200 वृक्षों का रोपण किया गया। इस अवसर पर व्ही.आई.पी. बटालियन के कमांडेंट मनोज खिलारी, उपसेनानी एस.आर. मस्लिांग, सहा. सेनानी विनय भास्कर, सहा. सेनानी निशांत शर्मा, सहा. सेनानी गुरूनारायण प्रधान, सहा. सेनानी जावेद अंसारी एवं ग्रीनआर्मी से शरद गुप्ता, जी.पी. राठौर, तौरण साहू, नंदकुमार साहू, मोहन वाल्यानी, सुभाष साहू, एवं पी.के. साहू उपस्थित थे।
उल्लेखनीय है कि ग्रीनआर्मी संस्था के द्वारा विगत चार वर्षों से रायपुर शहर में पर्यावरण संरक्षण के लिये कार्य किया जा रहा है जिसमें अब तक रायपुर शहर में 47000 वृक्षों का रोपण किया जा चुका है। जिसमें आज भी 80 प्रतिशत पौधे जीवित एवं वृक्ष बन चुके हैं एवं इस वर्ष ग्रीनआर्मी के द्वारा रायपुर शहर में 51000 वृक्ष लगाने का लक्ष्य रखा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *