गृह कलह के चलते पति-पत्नी ने की आत्महत्या 

 
कासगंज

उत्तर प्रदेश के कासगंज से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां गृह कलह के चलते पति ने अपनी पत्नी को गोली मार दी। इसके बाद उसने खुद को भी गोली मारकर जीवन लीला समाप्त कर ली। गोली की आवाज सुनकर आस-पास के लोग दौड़े चले आए। उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

मामला सहावर कोतवाली क्षेत्र के धनसिंह पुर गांव का है। यहां 35 वर्षीय अरविन्द्र शराब के नशे में देर से घर पहुंचा। जिसको लेकर उसकी पत्नी से विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि अरविन्द्र ने अपनी पत्नी ममता को नाजायज तमंचे से गोली मार दी। गोली लगते ही पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद अरविन्द्र ने खुद को भी गोली मार ली। गोली की आवाज सुनकर घर में सो रहे 8 वर्षीय बेटे सूरज की आंख खुल गई और वो चिल्लाकर घर से बाहर पड़ोस के घर में घुस गया और पड़ोसी को घटना की जानकारी दी।

देखते ही देखते दोनों की मौत की खबर गांव में आग की तरह फ़ैल गयी। ग्रामीणों ने पुलिस को इस घटना की जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों मृतकों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है। पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है।
 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *