गिर में दो सिंह शावकों के शव मिले

अहमदाबाद
 गुजरात के गिर के जंगलों की विस्वादर रेंज में मंगलवार को सिंह शावकों के दो शव मिले हैं। एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि ये शावक करीब पांच महीने के हैं और संभवत: एक वयस्क शेर ने अपना वर्चस्व बनाने के लिए हुई क्षेत्रीय लड़ाई में इन्हें मार डाला। जूनागढ़ वन्य जीव सर्किल के मुख्य वन संरक्षक डीटी वासावाडा ने यह जानकारी दी। इससे पूर्व बीते महीने दो शेर, एक शेरनी और एक सिंह शावक गिर जंगलों में मृत पाये गए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *