गायत्री नगर जगन्नाथ मंदिर से नहीं निकलेगी रथयात्रा
रायपुर। इस साल जगन्नााथ रथयात्रा उत्सव में गायत्री नगर स्थित जगन्नाथ मंदिर से रथयात्रा नहीं निकलेगी। मंदिर के संस्थापक पुरंदर मिश्रा ने बताया कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश के चलते यह निर्णय लिया गया है। बता दें कि जगन्नाथ मंदिर में लगातार 17 साल से मुख्यमंत्री, राज्यपाल झाडू बुहारने की रस्म निभाते हैं। यह झाडू सोने का बना है। इस बार कोरोना सक्रमण के कारण भगवान को रथ पर विराजित करके मंदिर परिसर का ही भ्रमण कराया जाएगा। नगर भ्रमण नहीं कराया जाएगा। मुख्यमंत्री, राज्यपाल भी शामिल नहीं होंगे। उल्लेखनीय है कि शहर में जगन्नाथ मंदिरों में भगवान को काढ़ा पिलाया जा रहा है। 22 जून को भगवान का नैनोत्सव मनाया जाएगा। 23 जून को रथयात्रा उत्सव सादगी से मनाया जाएगा।