गरीबों के सपनों को साकार करने का काम कर रही मोदी सरकार: वीडी शर्मा

भोपाल। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा कि मोदी सरकार के पहले देश में सिर्फ घोटाले थे। अब केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार गरीबों के सपने साकार करने का काम कर रही है। उन्होंने कहा कि 10 जून को होने वाली इस पहली वर्चुअल रैली में भाजपा 50 हजार लोगों को जोड़ेगी। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने बताया कि इस रैली को केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी 10 जून को संबोधित करेंगे जिसकी तैयारियां भाजपा ने तेज कर दी हैं और इससे लोगों को जोड़ने के लिए लगातार काम किया जा रहा है। भोपाल से इस रैली में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा, प्रदेश संगठन महामंत्री सुहास भगत के अलावा भोपाल में मौजूद प्रदेश पदाधिकारी शामिल रहेंगे।

दो हजार वीडियो कांफ्रेंसिंग
प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि कोरोना के संकट काल में इस नई विधा के जरिये जनता को संबोधित करने का काम एमपी में पहली बार होगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पिछले एक साल में देश हित में जो बड़े फैसले लिए हैं, उनके दूरगामी परिणाम दिखेंगे। मोदी सरकार ने जो कहा वह किया है। बताया गया कि दो हजार लोगों को वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये रैली से जोड़ा जाएगा। बाकी लोग यू ट्यूब, फेसबुक और ट्विटर के माध्यम से रैली से जुड़ेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *