गरियाबंद में चार नगरीय निकायों के 60 वार्डो में हुआ सीटों का आरक्षण

गरियाबंद
नगरीय निकाय निर्वाचन 2019 के लिए छत्तीसगढ़ नगर पालिका (अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, पिछड़ा वर्ग एवं महिलाओं के लिए वार्डों का आरक्षण) नियम 1994 के तहत जिले के चार नगरीय निकायों के 60 वार्डों का आरक्षण आज सबेरे 11 बजे स्थानीय आॅक्सन हाल में कलेक्टर  श्याम धावड़े की उपस्थिति में लाट निकालकर किया गया।

सुबह 11 बजे से आॅक्सन हाल में जिले के सभी नगरीय निकाय क्रमश: नगर पालिका गरियाबंद, नगर पंचायत राजिम, छुरा एवं फिंगेश्वर के वार्डों के आरक्षण की कार्रवाई विहित प्राधिकारी एवं कलेक्टर  श्याम धावड़े द्वारा की गई। आरक्षण की कार्यवाही के पूर्व मौजूद राजनैतिक दलों एवं नागरिकों को आरक्षण की प्रक्रिया एवं नियमों के संबंध में जानकारी दी गई।

नगर पालिका परिषद गरियाबंद में वार्डो के आरक्षण के दौरान बताया गया कि यहां कुल 15 वार्ड है। जनगणना 2011 के अनुसार यहां की कुल जनसंख्या 10 हजार 517 है। आरक्षण में जनसंख्या के आधार पर अनुसूचित जाति के लिए तीन वार्ड तथा अनुसूचित जनजाति के लिए दो वार्ड आरक्षित है। अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए कुल चार वार्ड आरक्षित है, जबकि दो वार्ड महिला अनारक्षित व कुल 04 वार्ड अनारक्षित मुक्त है। कुल वार्डो का एक तिहाई अर्थात पांच वार्ड महिलाओं के लिए आरक्षित किया गया है। आरक्षण के तहत अनुसूचित जाति वर्ग लिए वार्ड क्रमांक 10, 08 और 04 आरक्षित है। लाट द्वारा वार्ड क्रमांक 04 महिला वर्ग के लिए आरक्षित हुआ। इसी तरह अनुसूचित जनजाति के लिए वार्ड क्रमांक 05 और 07 में से वार्ड नम्बर 05 महिलाओं के लिए तथा अन्य पिछड़ा वर्ग के चार वार्डो 03, 09, 11 और 13  में से वार्ड 03 महिला वर्ग के लिए आरक्षित हुआ। शेष बचे वार्ड क्रमांक में से लाट द्वारा वार्ड क्रमांक 02 और 06 महिला आरक्षित   तथा वार्ड क्रमांक 01, 12, 14 और 15 अनारक्षित मुक्त रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *