गणतंत्र समारोह में सीएम भूपेश के हाथों इन जवानों को मिलेगा वीरता पुरस्कार
रायपुर
26 जनवरी को पूरे देश के साथ छत्तीसगढ़ में भी गणतंत्र दिवस समारोह का आयोजन किया जाएगा। जहां प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल रायपुर में आयोजित गणतंत्र समारोह में पुलिस जवानों को सम्मानित करेंगे। जिसमें को पुलिस वीरता पदक से नवाजा जाएगा। वीरता पदक पाने वाले जवानों में रमन उसेंडी, निरीक्षक, कोंडागांव, अमोल खलखो, निरीक्षक, बीजापुर, राजेश देवदास, निरीक्षक, अनंत प्रधान, निरीक्षक, राजनांदगांव मंगल मांझी, हवलदार रोशन कौशिक, निरीक्षक, कांकेर शामिल हैं।
वहीं विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पदक राधेश्याम नायक,उप पुलिस महानिरिक्षक को दिया जाएगा। साथ ही सराहनीय सेवा के लिए रजनेश सिंह,नारायणपुर सुशील डेविड, सुरक्षा शिवकुमार सोनी, कंपनी कमांडर कॉलेज, कांकेर द्वारिका प्रसाद यादव, प्लाटून कमांडर 15 वी बटालियन लानंद साहू प्लाटून कमांडर, 20 वी बटालियन, श्रीनिवास पचौरी, प्लाटून कमांडर, 11 वी बटालियन महेंद्र जयसिंह,दुर्ग, विष्णु प्रसाद शर्मा, कबीरधाम इन आठों जवानों को भारतीय पुलिस पदक से नवाजा जाएगा।
विशिष्ट सेवा पदक के लिए डॉ. के के गुप्ता जेल, सराहनीय सुधार सेवा पदक, कुलदीप राम दिवाकर, यूनियन होम मिनिस्टर मेडल फॉर एक्सीलेंस इन पुलिस ट्रेनिंग भुवनेश्वर प्रसाद सिंह, सहायक सेनानी, 12 बटालियन रामानुजगंज का चयन किया गया है। मास्टर सोमनाथ, महासमुंद, कुमारी पूनम यादव, महासमुंद मास्टर प्रशांत बारीक, रायगढ़ कुमारी कांति, उदयपुर सरगुजा को राज्य वीरता पुरस्कार से नवाजा जाएगा।